सलमान खान के ऑनस्क्रीन पिता बने इस एक्टर ने छोड़ी मुंबई की चकाचौंध, अब भोपाल में चला रहे होटल

Updated:
विज्ञापन

राजीव वर्मा मैंने प्यार किया फिल्म में सलमान खान के साथ, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एक ऐसा एक्टर, जिसने सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में काम किया था, अब एक्टिंग की दुनिया से दूर हो चुका है. राजीव वर्मा अब भोपाल में सुकून भरी जिंदगी जी रहे हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड की कई यादगार फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर राजीव वर्मा ने मुंबई और फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने की वजह का खुलासा किया है. ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान के पिता का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले राजीव अब भोपाल में रहकर थिएटर और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं.

विज्ञापन

एक जैसे किरदारों से हो गए थे परेशान

राजीव वर्मा ने बताया कि ‘मैंने प्यार किया’ की सफलता के बाद उन्हें लगातार एक जैसी भूमिकाएं मिलने लगीं. उन्होंने कहा, “फिल्म में मैंने एक बिजनेसमैन का किरदार निभाया था. फिल्म हिट होने के बाद निर्माताओं और निर्देशकों ने मुझे उसी इमेज में देखना शुरू कर दिया. जब किसी एक्टर की एक खास इमेज बन जाती है, तो उसे बार-बार वैसे ही रोल मिलने लगते हैं. मेरे साथ भी यही हुआ.”

उन्होंने आगे कहा, “एक समय ऐसा आया जब मुझे अभिनय में मजा आना बंद हो गया. मुझे लगा कि अब मैं यह काम नहीं करना चाहता. यह बिल्कुल उस नौकरी जैसा लगने लगा था जो मैं पहले किया करता था. फर्क सिर्फ इतना था कि यहां मिलने वाला चेक बड़ा था. यह सिर्फ एक रूटीन काम बनकर रह गया था.”

परिवार और सुकून के लिए लौटे भोपाल

राजीव वर्मा ने बताया कि कई सालो तक यह एहसास उनके मन में बना रहा और आखिरकार उन्होंने मुंबई छोड़ने का फैसला कर लिया. उन्होंने कहा, “करीब पांच-छह साल पहले मैं भोपाल वापस आ गया. उससे पहले भी दो-तीन साल से महसूस कर रहा था कि एक्टिंग अब रूटीन बन चुकी है. दोस्तों के साथ समय बिताना, शादियों और पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होना, जिंदगी का आनंद लेना लगभग खत्म हो गया था. एक समय के बाद आपको इन चीजों की कमी महसूस होने लगती है. आप अपने परिवार, माता-पिता और दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं.”

राजीव ने आगे कहा, “इसी वजह से मैं वापस लौट आया. अब मैं ज्यादातर थिएटर करता हूं और अपनी जिंदगी का आनंद लेता हूं. मुझे अब पैसों की कोई बड़ी जरूरत नहीं है. भोपाल में मेरा एक छोटा होटल है, बच्चे भी अपने लाइफ में सेटल हो चुके हैं. इसलिए अब मैं थिएटर करता हूं और खुश हूं.”

इन फिल्मों में काम कर चुके हैं राजीव

राजीव वर्मा ने ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘कोई… मिल गया’, ‘चलते चलते’, ‘अंदाज’ और ‘ये रास्ते हैं प्यार के’ जैसी फिल्मों में काम किया है.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की फैन लिस्ट में जुड़ा अमिताभ बच्चन का नाम, कहा- इस उम्र में हम गुल्ली-डंडा भी नहीं खेल पाते थे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola