Chand Mera Dil Collection: नहीं चला ‘चांद मेरा दिल’ का जादू, 10वें दिन फिल्म ने की बेहद कम कमाई

Updated:
विज्ञापन

चांद मेरा दिल, फोटो- इंस्टाग्राम

Chand Mera Dil Collection: अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. दूसरे रविवार को भी फिल्म की कमाई सीमित रही. आइए आपको कलेक्शन बताते हैं.

विज्ञापन

Chand Mera Dil Collection: करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर इस फिल्म को रिलीज के बाद दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. शुरुआती वीकेंड में फिल्म ने कुछ रफ्तार जरूर पकड़ी, लेकिन सप्ताह शुरू होते ही इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली. अब रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है.

विज्ञापन

10वें दिन भी नहीं दिखा बड़ा उछाल

Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, ‘चांद मेरा दिल’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. यह कमाई दूसरे शनिवार के 1.75 करोड़ रुपये के मुकाबले मामूली बढ़त दिखाती है. फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी. शुरुआती वीकेंड में इसे कुछ फायदा मिला और शनिवार को 3.75 करोड़ रुपये तथा रविवार को 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. हालांकि वीकेंड खत्म होते ही फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई.फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 24.30 करोड़ रुपये और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 28.59 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन’ ने छोड़ा पीछे

हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोरी है. दूसरे रविवार को इस फिल्म ने 3.06 करोड़ रुपये की कमाई की, जो ‘चांद मेरा दिल’ से काफी ज्यादा रही. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर ‘चांद मेरा दिल’ को नई फिल्मों से कड़ी चुनौती मिल रही है.

भरतनाट्यम डांस विवाद पर अनन्या के समर्थन में उतरे संदीप सोपारकर

फिल्म रिलीज होने के बाद अनन्या पांडे का एक भरतनाट्यम फ्यूजन डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इस वीडियो को लेकर कई लोगों ने आलोचना की और कोरियोग्राफी पर सवाल उठाए. इसी बीच डांसर और कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर अनन्या के समर्थन में सामने आए. उन्होंने कहा, “अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस को लेकर जो नाराजगी दिखाई जा रही है, वह पूरी तरह बेकार है. जो लोग आज खुद को शास्त्रीय नृत्य का रखवाला बता रहे हैं, वे तब चुप थे जब रियलिटी शो और सोशल मीडिया ने सालों पहले ही शास्त्रीय, कमर्शियल और फ्यूजन डांस की सीमाएं धुंधली कर दी थीं. किसी फिल्मी प्रस्तुति के लिए एक युवा एक्ट्रेस को निशाना बनाना सरासर दोहरा रवैया है.”

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola