ePaper

''सरबजीत'' के लिए स्‍वर्ण मंदिर पहुंचीं ऐश्‍वर्या राय, देखें तसवीरें

Updated at : 13 Feb 2016 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
''सरबजीत'' के लिए स्‍वर्ण मंदिर पहुंचीं ऐश्‍वर्या राय, देखें तसवीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय अपनी आगामी फिल्‍म ‘सरबजीत’ की शूटिंग को लेकर अमृतसर में हैं. जब ऐश्‍वर्या यहां के स्‍वर्ण मंदिर शूटिंग के लिए पहुंची तो कुछ लोगों ने उन्‍हें पहचाना ही नहीं. दरअसल ऐश्‍वर्या को लोगों ने ज्‍यादातर ग्‍लैमरस लुक में ही देखा है और यहां शूटिंग के दौरान वे बेहद साधारण पहनावे में […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय अपनी आगामी फिल्‍म ‘सरबजीत’ की शूटिंग को लेकर अमृतसर में हैं. जब ऐश्‍वर्या यहां के स्‍वर्ण मंदिर शूटिंग के लिए पहुंची तो कुछ लोगों ने उन्‍हें पहचाना ही नहीं. दरअसल ऐश्‍वर्या को लोगों ने ज्‍यादातर ग्‍लैमरस लुक में ही देखा है और यहां शूटिंग के दौरान वे बेहद साधारण पहनावे में नजर आई.

ऐश्‍वर्या ने शूटिंग के साथ-साथ गुरुद्वारे में दर्शन भी किये. ऐश्‍वर्या ने इस दौरान लंगर में खाना भी बनाया और बरतन भी धोये. आपको बता दें कि यह भारतीय किसान सरबजीत की बायोपिक फिल्‍म होगी जिसमें ऐश्‍वर्या उनकी बहन दलबीर कौर का किरदार निभायेंगी.

undefined

सरबजीत को आतंकवाद के कथित आरोप में पाकिस्तान की जेल में कैद कर रखा गया था. 22 वर्षों तक जेल में रहने के बाद उनपर हमला हुआ और उनकी मौत हो गई. इस दौरान उनपर कई तरह के अत्‍याचार भी किये गये थे. फिल्‍म में सरबजीत का किरदार अभिनेता रणदीप हुड्डा ने निभाया है जिसके लिए उन्‍होंने अपना वजन भी घटाया है.

undefined

फिल्म में रिचा चड्ढा भी मुख्‍य भूमिका में होंगी. यह ओमंग कुमार की दूसरी बायोपिक फिल्‍म होगी. इससे पहले उन्‍होंने फिल्‍म ‘मैरीकोम’ बनाई थी जिसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपडा ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. फिल्‍म आगामी 26 मई को रिलीज होनेवाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola