Drishyam 3 Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड दृश्यम 3 ने कमाए इतने करोड़, आंकड़ा देख होगी हैरानी

Updated:
विज्ञापन
Drishyam 3 Mohanlal

दृश्यम 3 मोहनलाल फोटो- इंस्टाग्राम

Drishyam 3 Worldwide Collection: मोहनलाल स्टारर दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. मूवी को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. भारत में थ्रिलर ने अब तक 54.55 करोड़ कमाए लिए है. आइये जाते हैं दुनियाभर में इसने कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Drishyam 3 Worldwide Collection: जीतू जोसेफ की थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3, 21 मई को मोहनलाल के जन्मदिन के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. फिल्म की कहानी को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने अब तक कितनी कमाई की है.

दृश्यम 3 ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे दिन, दृश्यम 3 (मलयालम) ने 5,270 शो में 13.95 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद भारत में इसका टोटल कलेक्शन 54.55 करोड़ हो गया. विदेशों में भी फिल्म का डंका बज रहा है. इसने चौथे दिन 13.00 करोड़ कमाए. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 141.34 करोड़ हो गया. दृश्यम 3 भले ही मोहनलाल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म एल2 एम्पुरान को पीछे नहीं छोड़ पाई है, लेकिन इसने थुडारम, वृषभ और हृदयपूर्वम के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. मलयालम के अलावा, दृश्यम 3 तमिल और कन्नड़ में भी अच्छा परफॉर्म कर रही है.

दृश्यम 3 के बारे में

दृश्यम 3 को जीतू जोसेफ ने लिखा और निर्देशित किया है, और आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर ने इसका निर्माण किया है. इसमें मोहनलाल, मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल, मुरली गोपी, सिद्दीकी और आशा सरथ अपने पुराने किरदारों को दोहराते नजर आते हैं. फिल्म दृश्यम और दृश्यम 2 की कहानी को आगे बढ़ाती है. दृश्यम 3 के अंत में दृश्यम 4 के आने की संभावना का संकेत मिलता है, साथ ही मोहनलाल ने फिल्म रिलीज से पहले पांचवीं फिल्म का भी संकेत दिया है.

यह भी पढ़ें- कॉमेडी, रोमांस से लेकर देशभक्ति तक, जून में रिलीज होंगी ये 7 बड़ी फिल्में

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola