क्‍यों दीपिका बोलीं,'' मेरी इजाजत के बिना शादी नहीं कर सकते रणबीर''

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2015 2:57 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फिल्‍म ‘तमाशा’ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि उसकी इजाजत के बिना रणबीर कपूर शादी नहीं कर सकते. रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की शादी संबंधी खबरों पर सवाल पूछा गया तो इसके जवाब में दीपिका ने यह बात कही. रणबीर और दीपिका कई वर्षों तक रिश्तों में थे और आज […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फिल्‍म ‘तमाशा’ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि उसकी इजाजत के बिना रणबीर कपूर शादी नहीं कर सकते. रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की शादी संबंधी खबरों पर सवाल पूछा गया तो इसके जवाब में दीपिका ने यह बात कही. रणबीर और दीपिका कई वर्षों तक रिश्तों में थे और आज भी दोनों के बीच संबंध सौहार्दपूर्ण हैं.

दीपिका ने कहा, ‘ रणबीर मेरी इजाजत के बिना शादी नहीं कर सकते.’ अभिनेता रणबीर ने कहा, ‘यह मेरी जिंदगी का बहुत बडा सवाल है. मेरा शादी के रिश्ते में पूर्ण विश्वास है. जब मैं शादी करुंगा तो पूरी दुनिया को इसके बारे में बताउंगा.’ इम्तियाज अली की ‘तमाशा’ रणबीर और दीपिका की एकसाथ तीसरी फिल्म हैं. इससे पहले वे ‘बचना ऐ हसीनों’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ में एकसाथ नजर आ चुके हैं.

शुक्रवार को रिलीज हो रही इस फिल्म के प्रचार के लिए रणबीर और दीपिका ने निर्देशक के साथ मुंबई से दिल्ली तक ट्रेन में यात्रा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola