जानें कौन है कैटरीना कैफ का नया बॉडीगार्ड, देखें वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Nov 2015 4:09 PM
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इनदिनों अपने नये बॉडीगार्ड के साथ नजर आ रही है. हाल ही में आयोजित मामी फेस्टिवल में कैटरीना अकेली शामिल हुई थी लेकिन उनके बॉडीगार्ड उनके साथ थे. जी हां आपको बता दें कि वो बॉडीगार्ड कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर के करीबी मित्री अयान मुखर्जी हैं. कैटरीना मामी फेस्टिवल […]
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इनदिनों अपने नये बॉडीगार्ड के साथ नजर आ रही है. हाल ही में आयोजित मामी फेस्टिवल में कैटरीना अकेली शामिल हुई थी लेकिन उनके बॉडीगार्ड उनके साथ थे. जी हां आपको बता दें कि वो बॉडीगार्ड कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर के करीबी मित्री अयान मुखर्जी हैं.
कैटरीना मामी फेस्टिवल में अयान मुखर्जी के साथ नजर आई थी. इसके अलावा भी कई कार्यक्रमों में कैट को अयान के साथ देखा गया है. अयान वैसे भी रणबीर के बहुत अच्छे दोस्त है और वे रणबीर की तारीफ करते नहीं थकते. ऐसे में वे इनदिनों रणबीर की गैरमौजूदगी में कैट का साथ दे रहे हैं.
रणबीर और कैटरीना एकदूसरे को डेट कर रहे है यह बात किसी से छुपी नहीं है. इनदिनों रणबीर अपनी आगामी फिल्म ‘तमाशा’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं. वहीं कैटरीना, रणबीर के साथ फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में नजर आनेवाली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










