अनीता आडवाणी की याचिका पर डिंपल-अक्षय को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

मुबंई : सुपरस्टार राजेश खन्ना की संपत्ति को लेकर जारी विवाद में उच्चतम न्यायालय ने अभिनेत्री डिंपल कपाडिया और अभिनेता अक्षय कुमार को नोटिस जारी किया है.राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर अनिता आडवाणी द्वारा घरेलू हिंसा की दर्ज शिकायत के खिलाफ यह नोटिस जारी की गयी है. अनिता आडवाणी की याचिका को बंबई हाईकोर्ट […]
मुबंई : सुपरस्टार राजेश खन्ना की संपत्ति को लेकर जारी विवाद में उच्चतम न्यायालय ने अभिनेत्री डिंपल कपाडिया और अभिनेता अक्षय कुमार को नोटिस जारी किया है.राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर अनिता आडवाणी द्वारा घरेलू हिंसा की दर्ज शिकायत के खिलाफ यह नोटिस जारी की गयी है. अनिता आडवाणी की याचिका को बंबई हाईकोर्ट खारिज कर चुका है, जिसके खिलाफ उसने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है.
अनीता आडवाणी के वकील ने कोर्ट में बताया कि वो राजेश खन्ना के साथ पिछले 25 सालों से रहीं थी इस लिहाज से वो उनकी लाइफ पार्टनर है. इससे पहले मुबंई हाईकोर्ट ने डिंपल कपाडि़या और ट्विंकल खन्ना को यह कहते हुए राहत दी थी कि जब उन्होंने (अनीता आडवाणी) राजेशा खन्ना से शादी ही नहीं की तो वे घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत मामला दर्ज नहीं कर सकती हैं.
साथ ही जज ने यह भी कहा था कि वो परिवार के किसी भी सदस्य को इस मामले में दोषी नहीं ठहरा सकती क्योंकि वो कभी उनलोगों के साथ रही ही नहीं. वहीं हाईकोर्ट से फैसला आने के बाद अनीता आडवाणी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




