बायोपिक फिल्म में काम करना चाहती है अनुष्का

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि वे अब जीवनी पर आधारित फिल्में करना चाहती हैं. बॉलीवुड में इनदिनों बायोपिक फिल्मों का ट्रेंड चल पड़ा है. अब तक ‘भगत सिंह’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘मैरी कॉम’ और ‘मिल्खा सिंह’ जैसी कई बायोपिक फिल्मों का निर्माण किया जा चुका है. इन फिल्मों ने बॉक्स […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि वे अब जीवनी पर आधारित फिल्में करना चाहती हैं. बॉलीवुड में इनदिनों बायोपिक फिल्मों का ट्रेंड चल पड़ा है. अब तक ‘भगत सिंह’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘मैरी कॉम’ और ‘मिल्खा सिंह’ जैसी कई बायोपिक फिल्मों का निर्माण किया जा चुका है. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता हासिल की है और दर्शकों ने इसे सराहा भी है.
अनुष्का हाल ही में फिल्म ‘एनएच 10’ में नजर आनेवाली है. इस फिल्म में उनका लुक भी दमदार है. फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. फिल्म में नील भूपालम और अनुष्का ने लीड रोल निभाया है. वहीं ‘मैरीकॉम’ फेम दर्शन कुमार भी फिल्म में हैं. इस फिल्म को लेकर अनुष्का खासा उत्साहित हैं. क्योंकि फिल्म में उनका किरदार थोड़ा हटके है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




