आमिर की ''PK'' ने वीकेंड पर कमाये 92 करोड़, जल्‍द करेगी 100 करोड़ का आंकड़ा पार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2014 3:57 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड के ‘मि. परफेक्‍शनिस्‍ट’ आमिर खान की फिल्‍म ‘पीके’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर 92 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्‍म ने ओपनिंग डे में 26.63 करोड़ और दूसरे दिन 30.34 करोड़ की कमाई की. वहीं कुल मिलाकर ‘पीके’ ने तीन दिनों में 92 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्‍म में आमिर खान ने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के ‘मि. परफेक्‍शनिस्‍ट’ आमिर खान की फिल्‍म ‘पीके’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर 92 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्‍म ने ओपनिंग डे में 26.63 करोड़ और दूसरे दिन 30.34 करोड़ की कमाई की. वहीं कुल मिलाकर ‘पीके’ ने तीन दिनों में 92 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्‍म में आमिर खान ने एक एलियन की भूमिका निभाई है.

वहीं क्रिटिक्‍स का मानना है कि फिल्‍म की कमाई में अभी और इजाफा होगा.. फिल्‍म ‘पीके’ को बॉक्‍स ऑफिस पर डटे रहने के लिए 9 जनवरी तक का समय है. 9 जनवरी को अर्जुन-सोनाक्षी की फिल्‍म ‘तेवर’ रिलीज हो रही है. फिल्‍म में मनोज वाजपेयी भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

विदेशी बॉक्सऑफिस पर कमाई के मामले में ‘पीके’ ने ‘धूम-3’ को पीछे छोड़ दिया. हालांकि घरेलू बॉक्सऑफिस पर ऎसा करने में ‘पीके’ नाकाम रही है. विदेशो में इस फिल्‍म को दर्शक खासा पसंद कर रहे हैं. देश में फिल्म पहले वीकेंड में 100 करोड़ का आकंडा नहीं छू पाई जबकि शाहरुख खान की फिल्‍म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और आमिर खान की ही फिल्‍म ‘धूम-3’ पहले वीकेंड में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी.

फिल्‍म में आमिर खान के अलावा अनुष्‍का शर्मा, संजय दत्‍त, बोमन ईरानी और सौरभ शुक्‍ला मुख्‍य भुमिकाओं में हैं. दर्शकों ने फिल्‍म को पॉजीटिव रिस्‍पांस दिया है. वहीं फिल्‍म की कमाई को देखते हुए ऐसी उम्‍मीद की जा रही है कि फिल्‍म जल्‍द ही 100 करोडं के क्‍लब में शामिल हो जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola