अनुष्का बोली, विराट को पसंद आई फिल्म ''पीके''

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म ‘पीके’ को लेकर खासा उत्साहित हैं. वहीं उनका कहना है कि ‘पीके’ क्रिकेटर विराट कोहली को भी बेहद पसंद आयी है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से डेटिंग करते रहे हैं, लेकिन अपने रिश्तों को सार्वजनिक रूप से उन्होंने हाल ही में स्वीकार किया […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म ‘पीके’ को लेकर खासा उत्साहित हैं. वहीं उनका कहना है कि ‘पीके’ क्रिकेटर विराट कोहली को भी बेहद पसंद आयी है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से डेटिंग करते रहे हैं, लेकिन अपने रिश्तों को सार्वजनिक रूप से उन्होंने हाल ही में स्वीकार किया है.
फिल्म के प्रमोशन के लिए आयोजित किए गए एक कार्यक्रम के दौरान अनुष्का शर्मा से ‘पीके’ पर विराट कोहली की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि,’ उन्हें फिल्म पसंद आयी है.’ फिल्म में अनुष्का एक टॉमबॉय के लुक में नजर आयेंगी.
इस मौके पर अनुष्का के साथ फिल्म में लीड रोल निभाने वाले आमिर खान ने भी अनुष्का शर्मा की खिंचाई करते हुए कहा कि,’ मैं आपको बताउंगा कि उन्होंने (विराट) ने क्या कहा. उन्होंने कहा कि उन्हें ‘पीके’ ‘ थ्री इडियट्स’ से भी ज्यादा अच्छी लगी है.’
यह सुनकर ‘पीके’ के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने भी अनुष्का शर्मा को छेड़ते हुए कहा कि,’ विराट ने यह भी कहा कि वह (अनुष्का) उनकी वर्ल्डकप की जीत है.’ राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुष्का-आमिर के अलावा सुशांत सिंह राजपूत, संजय दत्त और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




