ePaper

अनुष्‍का ने लांच किया ''सपोर्ट माई स्‍कूल'', कहा ''अच्‍छी पहल...''

Updated at : 14 Nov 2014 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
अनुष्‍का ने लांच किया ''सपोर्ट माई स्‍कूल'', कहा ''अच्‍छी पहल...''

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा ने ‘सपोर्ट माई स्‍कूल’ को तीसरा संस्‍करण लांच किया. इस अभियान का उद्देश्‍य स्‍कूलों में पानी, शौचालय और खेल की सुविधा मुहैया कराना है. इसके अलावा स्‍कूल में स्‍वच्‍छ पर्यावरण भी मुहैया करवाना है. ‘सपोर्ट माई स्कूल’ अभियान के तीसरे संस्करण को गुरूवार को हरियाणा के नूह जिले के […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा ने ‘सपोर्ट माई स्‍कूल’ को तीसरा संस्‍करण लांच किया. इस अभियान का उद्देश्‍य स्‍कूलों में पानी, शौचालय और खेल की सुविधा मुहैया कराना है. इसके अलावा स्‍कूल में स्‍वच्‍छ पर्यावरण भी मुहैया करवाना है.

‘सपोर्ट माई स्कूल’ अभियान के तीसरे संस्करण को गुरूवार को हरियाणा के नूह जिले के सोंख गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में लांच किया गया. इस मौके पर अनुष्का शर्मा ने बच्‍चों से बाते की और उनके साथ बाल दिवस भी मनाया. अनुष्‍का बच्‍चों से मिल कर बेहद खुश नजर आई.

वहीं अनुष्‍का शर्मा ने इस मौके पर कहा कि,’ मैं इस स्‍कूल में आ कर इन बच्‍चों से मिलकर बेहद खुश हूं. मुझे इनके साथ बाल दिवस मनाने में बहुत मजा आया. बच्‍चों के साथ वक्‍त गुजारना अच्‍छा लगता है. वहीं इस अभियान ने इस स्‍कूल में एक नई जान दी है.’

अनुष्‍का ने आगे बताया कि,’ ऐसे अभियान से स्‍कूलों को एक नई दिशा मिलेगा. बच्‍चों के लिए पानी, शौचालय, खेल सुविधाएं, पुस्‍तकालय और अच्‍छे पर्यावरण की सुविधा मुहैया कराना एक बहुत अच्‍छी पहल है. ऐसी पहल से शिक्षा को बढावा मिलेगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola