विराट को लेकर आमिर ने अनुष्का से कहा, अगले प्लेटफॉर्म पर...

जानीमानी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और मशहुर क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर अपने रिश्ते को लकर चर्चे में है. दोनों की जोडी को कई बार एकसाथ देखा गया है. लेकिन वहीं दोनों ने खुलकर किसी को भी कुछ नहीं बताया है. कुछ दिनों पहले खबर यह भी उडी थी कि दोनों के पेरेंट्स ने […]
जानीमानी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और मशहुर क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर अपने रिश्ते को लकर चर्चे में है. दोनों की जोडी को कई बार एकसाथ देखा गया है. लेकिन वहीं दोनों ने खुलकर किसी को भी कुछ नहीं बताया है. कुछ दिनों पहले खबर यह भी उडी थी कि दोनों के पेरेंट्स ने एकदूसरे के साथ मिलकर दोनों की सगाई की बात की है.
कुछ दिनों पहले फिल्म ‘पीके’ के टीजर लांच के दौरान अनुष्का से इस रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, ‘ इस बारे में बात करने के लिए यह प्लेटफॉर्म सही नहीं है. कभी और बात की जाएगी. इस बात पर अभिनेता आमिर खान ने कहा कि,’ तो चलो दूसरे प्लेटफॉर्म पर चलते है. इससे सवाल का जवाब मिल जाएगा.’
हालांकि इस सवाल का आखिर तक अनुष्का ने काई जवाब नहीं दिया. अब अनुष्का क्यों कोई जवाब नहीं देना चाहती ये तो वे ही अच्छी तरह से जान सकती है. फिलहाल अनुष्का अपने आगामी फिल्म ‘पीके’ को लेकर खासा व्यस्त है. अनुष्का फिल्म में एक नये लुक में दर्शकों के सामने आएंगी. फिल्म में वे एक पत्रकर के रूप में नजर आएंगी.
फिल्म में आमिर खान लीड रोल में है. आमिर ने फिल्मों के पोस्टरों से दर्शकों को हैरान किया है. कुछ दिनों पहले ही फिल्म का टीजर लांच किया था. इस टीजर में आमिर मस्ती करते हुए और बेहद नटखट रूप में नजर आ रहें है. इस फिल्म को निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहें है. इससे पहले दोनों ने फिल्म ‘3 इडियट्स’ में साथ काम किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




