बॉलीवुड की ''लेडी सीरीयल किसर'' बनी आलिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2014 12:20 PM
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री आलिया भट्ट शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘शानदार’ में नजर आनेवाली है. फिल्म में आलिया के साथ शाहिद कपूर नजर आएंगे. आलिया बचपन से ही शाहिद की दीवानी रहीं है. ऐसी खबरें आ रही है कि इस फिल्म में शाहिद और आलिया ने लिपलॉक सीन भी दिया है. आलिया को ‘किसिंग […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री आलिया भट्ट शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘शानदार’ में नजर आनेवाली है. फिल्म में आलिया के साथ शाहिद कपूर नजर आएंगे. आलिया बचपन से ही शाहिद की दीवानी रहीं है. ऐसी खबरें आ रही है कि इस फिल्म में शाहिद और आलिया ने लिपलॉक सीन भी दिया है. आलिया को ‘किसिंग क्वीन’ कहा जा सकता है.
‘स्ट्डेंट ऑफ द ईयर’ से आलिया ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी. आलिया ने अभी तक स्टुडेंट ऑफ द ईयर, हाइवे, 2 स्टेट्स और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां में काम किया है. ‘शानदार’ आलिया की पांचवी फिल्म है. विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया और शाहिद के बीच एक लंबा किस फिल्माया गया है.
विकास बहल ने इस बात को छुपाने की लाख कोशिश की लेकिन वे फैंस से इस बात को छुपाने में नाकामयाब रहें. आलिया ने अपनी सभी फिल्मों में लिपलॉक सीन दिए है. इमरान हाशमी को ‘सीरियल किसर’ के नाम से बॉलीवुड में जाना जाता है लेकिन अब लगता है आलिया को ‘किसिंग क्वीन’ कहा जा सकता है.
फिल्म ‘शानदार’ में शाहिद कपूर एक अलग अंदाज में नजर आएंगे. शाहिद की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘हैदर’ में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. दोनों की जोडी को अभी से दर्शकों का बेहतर रिस्पांस मिल रहा है. आलिया तो शाहिद के साथ फिल्म करने को लेकर खासा उत्साहित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










