Karuppu ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, कमाए 300 करोड़… डायरेक्टर बोले- नॉट आउट

Updated:
विज्ञापन
Karuppu suriya

करप्पु सूरिया फोटो- यूट्यूब

Karuppu: सूर्या-तृषा कृष्णन स्टारर ‘करुप्पू’ ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक बन गई है. निर्देशक आरजे बालाजी ने ये खुशखबरी शेयर की.=

विज्ञापन

Karuppu: साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर ‘करुप्पु’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. अब मूवी ने वर्ल्डवाइड ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. इसका मतलब है कि इस फिल्म ने विजय और रश्मिका मंदाना की 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘वरिसू’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया, जिसने 297.55 करोड़ रुपये कमाए थे.

करप्पु ने वर्ल्डवाइड कमाए 300 करोड़

‘करुप्पू’ के निर्देशक बालाजी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर किए. उन्होंने लिखा, “#करुप्पू 300* नॉट आउट (फायर इमोजी) @Suriya_off (दिल वाला इमोजी).” मूवी अभी तक शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की 2024 में आई फिल्म अमरन के कलेक्शन को नहीं तोड़ पाई है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 333.67 करोड़ रुपये था.

विजय के लिए लिखी गई थी करप्पु

निर्देशक आरजे बालाजी ने द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में बताया था कि करप्पु सबसे पहले विजय थलापति के लिए लिखी गई थी. उन्होंने कहा, ”मैंने सबसे पहले विजय सर को इस फिल्म की कहानी सुनाई थी. यह उनकी आखिरी फिल्म होने वाली थी. हमारी दो-तीन मुलाकातें हुईं और उन्होंने स्क्रिप्ट सुनी. चूंकि यह उनकी आखिरी फिल्म थी, इसलिए उन्हें कई बातों पर विचार करना था. उन्होंने मुझसे एक हफ्ते का समय मांगा. बाद में प्रोजेक्ट ठुकराने के कुछ कारण बताए, जो मुझे सही लगे.” निर्देशक ने आगे कहा, ”मैंने जवाब दिया, सर, मैं आपके फैसले का पूरा सम्मान करता हूं. फिल मैंने सूर्या को अप्रोच किया और उन्होंने हामी भर दी. हालांकि विजय ने स्क्रिप्ट में कुछ सजेशन दिए थे. जिसपर काम किया और फायदा मिला.”

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: तीसरी बार शो में भाग लेने पर ऋत्विक धनजानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- घर जैसा लगता है

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola