Khatron Ke Khiladi 15: तीसरी बार शो में भाग लेने पर ऋत्विक धनजानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- घर जैसा लगता है

ऋत्विक धनजानी फोटो- इंस्टाग्राम
Khatron Ke Khiladi 15: टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी तीसरी बार खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे. उन्होंने कहा कि रोहित शेट्टी का शो उन्हें बहुत पसंद है, इसलिए यहां आना उन्हें घर जैसा लगता है.
Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 में टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी नजर आएंगे. अभिनेता पहले भी दो बार इस शो का हिस्सा रह चुके हैं. अब फिर से खतरों का सामना करने पर उन्होंने खुलकर बात की.
खतरों के खिलाड़ी में तीसरी बार भाग लेने पर क्या बोले ऋत्विक धनजानी
ऋत्विक धनजानी ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में कहा, “ खतरों के खिलाड़ी का फॉर्मेट हमेशा से बहुत पसंद रहा है और जैसा कि मैंने अपने सभी पिछले इंटरव्यू में कहा है, इस शो से कभी नहीं ऊबता. मैं हमेशा वापस आता हूं, क्योंकि यह एक ऐसा शो है, जहां मैंने सबसे यादगार पल और सबसे रोमांचक समय बिताया है. इसलिए मैं इसे फिर से करना चाहूंगा. इसलिए यह इतना पसंद भी है.”
डर और एक्साइटमेंट को लेकर क्या बोले ऋत्विक धनजानी
शो से पहले के डर और एक्साइटमेंट के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, “एड्रेनालाईन और डर अभी भी टॉप पर है, क्योंकि हर सीजन नया होता है, हर स्टंट एक नया है और आपको पता भी नहीं होता कि आगे क्या होने वाला है. यह बिल्कुल नई शुरुआत है. इसलिए, रोमांच या उत्साह में कोई कमी नहीं आई है.”
ऋत्विक के लिए घर जैसा है खतरों के खिलाड़ी
उन्होंने आगे कहा, “मेरा मतलब है, खतरों के खिलाड़ी घर जैसा लगता है. यह एक ऐसी जगह है, जिससे मुझे प्यार है, एक ऐसी जगह जहां मुझे रहना अच्छा लगता है. यह एक ऐसी जगह है, जो मुझे बहुत खुश करती है. मुझे वह माहौल बहुत पसंद है, जो रोहित सर हम सबके लिए बनाते हैं और हम जितने भी स्टंट करते हैं, जिन्हें हम स्क्रीन पर दिखाने की कोशिश करते हैं, वे बेहद रोमांचक और मजेदार होते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि उत्साह चरम पर है.”
यह भी पढ़ें- शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट तक, करण जौहर ने क्यों किया सबको अनफॉलो? खुद बताई वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










