ये किसी ड्रीम से कम नहीं... Tumbbad 2 में आलिया भट्ट की एंट्री, सोहम शाह संग दिखेगा हॉरर अवतार

आलिया भट्ट और सोहम शाह, फोटो- इंस्टाग्राम
Alia Bhatt Joins Tumbbad 2: 'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट की एंट्री ऑफिशियल हो गई है. अल्फा एक्ट्रेस ने कहा, इस यूनिवर्स का हिस्सा बनना मेरे लिए किसी ड्रीम से कम नहीं है. सोहम और नवाज जैसे शानदार एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिलना बेहद एक्साइटिंग है.
Alia Bhatt Joins Tumbbad 2: अब ऑफिशियली कंफर्म हो गया है कि आलिया भट्ट 'तुम्बाड 2' का हिस्सा बनने जा रही हैं. सोहम शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर आलिया के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की. इसमें दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए दिखाई दिए. वहीं कैप्शन में लिखा था, #Tumbbad2 में आपका स्वागत है, आलिया भट्ट."
What Alia Bhatt Said About Being Part Of Tumbbad 2: तुम्बाड 2 का हिस्सा बनने पर क्या बोली आलिया भट्ट
आलिया ने भी 'तुम्बाड 2' का हिस्सा बनने पर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की. उन्होंने कहा, "जब मैंने पहली बार 'तुम्बाड' देखी थी, तभी से ये फिल्म मेरे दिल और दिमाग में बस गई थी. ऐसी फिल्में बहुत कम होती हैं, जो अपनी अलग दुनिया इतनी दमदार तरीके से क्रिएट करें और रिलीज के इतने साल बाद भी लोगों के बीच उतनी ही चर्चा में बनी रहें. यही बात इसे मेरे लिए और भी खास बनाती है.
View on Instagram
Alia Bhatt Excited To Be Part Of Tumbbad 2: तुम्बाड 2 का हिस्सा बनकर एक्साइटेड हैं आलिया भट्ट
आलिया ने आगे कहा, इस यूनिवर्स का हिस्सा बनना मेरे लिए किसी ड्रीम से कम नहीं है. सोहम और नवाज जैसे शानदार एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिलना बेहद एक्साइटिंग है, जिनके काम की मैं हमेशा से फैन रही हूं. साथ ही, इतनी रहस्यमयी, गहरी और यादगार कहानी का हिस्सा बनने और अपने किरदार को एक्सप्लोर करने का मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं."
View on Instagram
About Tumbbad 2: तुम्बाड 2 के बारे में
'तुम्बाड 2' को एक्टर और प्रोड्यूसर सोहम शाह अपनी प्रोडक्शन कंपनी सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले बना रहे हैं. इस फिल्म के लिए उनकी साझेदारी दिग्गज निर्माता डॉ. जयंतीलाल गड़ा के पेन स्टूडियोज के साथ हुई है. मूवी 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "पहली 'तुम्बाड' चार मॉनसून में शूट होने की वजह से चर्चा में रही थी, इस बार 'तुम्बाड 2' की टीम खुद मॉनसून के पीछे भाग रही है. मेकर्स हर सीन में असली बारिश कैद करना चाहते हैं. इसके लिए टीम लगातार मौसम पर नजर रख रही है और बारिश के अनुमान के हिसाब से शूटिंग का शेड्यूल बदल रही है."
ये भी पढ़ें: Tumbbad OTT: इस वीकेंड ओटीटी पर देखें हॉरर फिल्म तुम्बाड, धांसू क्लाइमैक्स करेगा एंटरटेन
ये भी पढ़ें: Tumbbad की सफलता की सालों पहले शाहरुख खान ने कर दी थी भविष्यवाणी, कहा- सीमाओं को नहीं…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










