किंग खान को मिली डॉक्टरेट की उपाधि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2019 8:26 AM
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को भारत में ही नहीं बल्कि देश-विदेश की कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है. ये बॉलीवुड के सुपरस्टार माने जाते हैं फैंस विदेश में भी मौजूद हैं. इसके बाद आपको बता दें कि हाल ही में मेलबर्न की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया […]
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को भारत में ही नहीं बल्कि देश-विदेश की कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है. ये बॉलीवुड के सुपरस्टार माने जाते हैं फैंस विदेश में भी मौजूद हैं. इसके बाद आपको बता दें कि हाल ही में मेलबर्न की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है. इसके पहले भी शाहरुख को इस उपाधि से नवाजा जा चुका है. जानते हैं इस नयी उपाधि के बारे में.
दरअसल, शाहरुख को यह सम्मान उनके हजारों फैंस के सामने मानवता के लिए किये गये प्रयासों के लिए दिया गया है. बता दें कि शाहरुख 10वें मेलबर्न इंडियन फिल्म फेस्टिवल में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होने के लिए वहां मौजूद थे.
इस सम्मान के लिए किंग खान का कहना है कि ला ट्रोब जैसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से यह सम्मान मिलने के बाद मैं खुद को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. इस यूनिवर्सिटी का भारतीय संस्कृति के साथ लंबा संबंध है और यह महिलाओं को समान अधिकार दिलाने के लिए आवाज उठा चुकी है.
बता दें कि ला ट्रोब ऑस्ट्रेलिया की पहली यूनिवर्सिटी है जिसने शाहरुख खान को इस मानद डॉक्टरेट की उपाधि डॉक्टर ऑफ लेटर्स से सम्मानित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










