ePaper

मिलिए ''दिल धडकने दो'' की पागल फैमिली से

Updated at : 24 Jul 2014 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
मिलिए ''दिल धडकने दो'' की पागल फैमिली से

जोया अख्‍तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्‍म ‘दिल धडकने दो’ में का हाल ही में पोस्‍टर रिलीज कर दिया गया. इस फिल्‍म के मुख्‍य किरदारों में रणबीर सिंह, अनुष्‍का शर्मा, अनिल कपूर, प्रियंका चोपडा, फरहान अख्‍तर, और शेफाली शाह हैं. फिल्‍म की कहानी एक पंजाबी फैमिली की है जो एक क्रूज लाइनर पर छुट्टी […]

विज्ञापन

जोया अख्‍तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्‍म ‘दिल धडकने दो’ में का हाल ही में पोस्‍टर रिलीज कर दिया गया. इस फिल्‍म के मुख्‍य किरदारों में रणबीर सिंह, अनुष्‍का शर्मा, अनिल कपूर, प्रियंका चोपडा, फरहान अख्‍तर, और शेफाली शाह हैं. फिल्‍म की कहानी एक पंजाबी फैमिली की है जो एक क्रूज लाइनर पर छुट्टी मनाने जाते हैं. फिल्‍म की सूटिंग भी एक क्रूज पर ही हुई है. जो तुर्की में कुछ दिन पहले ही खत्‍म हुई है. फिल्‍म के पोस्‍टर में इन सभी फैमिली मेंबर को क्रूज पर आराम करते देखा जा सकता है.

‘जिंदगी न मिलेगी दुबारा’ की निर्देशक जोया अपनी इस फिल्‍म में भी फिल्‍म के स्‍टार कास्‍ट को सूटिंग दौरान छुट्टी का मजा लेने दे रही हैं.फिल्‍म के निर्माता रितेश सिदवानी और फरहान अख्‍तर हैं जबकी फिल्‍म का स्‍क्रिप्‍ट जोया अख्‍तर और उनकी अच्‍छी दोस्‍त रीमा कागती का लिखा हुआ है. फिल्‍म के इतने बडे स्‍टार कास्‍ट को देखकर लगता है कि जोया इस फिल्‍म में भी कुछ अलग चीज दिखाने वाली हैं.

फिल्‍म में अनुष्‍का रणबीर के साथ रोमांस करते दिखने वाली हैं जबकि फरहान अख्‍तरप्रियंकाचोपडा के साथ इश्‍क फरमाते दिखेंगे. फिल्‍म अगले साल जून में रिलीज होने वाली है. रिकी बहल रणबीर सिंह ने इस इस फैमिली को ‘पागल फैमिली का नाम दिया है. उन्‍होंने ट्विट कर अपने फैन्‍स को इस फिल्‍म के बारे में बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola