दर्शकों से सीधे सम्पर्क करने में अधिक सहज महसूस करती हैं सुष्मिता सेन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2019 2:24 PM
कोलकाता: पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन का कहना है कि उन्हें फिल्मों में काम करने की तुलना में, एक पेशेवर मॉडल के तौर पर दर्शकों से सीधे सम्पर्क साधने में अधिक सहजता महसूस होती है. यहां डिजाइनर आशीष एन सोनी के लिए रैम्प पर चलने वाली सुष्मिता ने संवाददाताओं से कहा ‘‘मैं कम […]
कोलकाता: पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन का कहना है कि उन्हें फिल्मों में काम करने की तुलना में, एक पेशेवर मॉडल के तौर पर दर्शकों से सीधे सम्पर्क साधने में अधिक सहजता महसूस होती है. यहां डिजाइनर आशीष एन सोनी के लिए रैम्प पर चलने वाली सुष्मिता ने संवाददाताओं से कहा ‘‘मैं कम उम्र से ही फैशन शो करते आ रही हूं. मुझे ऐसे समारोहों में हमेशा अच्छा लगता है जहां मैं दर्शकों के साथ सीधे सम्पर्क कर पाऊं.”
फिल्मों में वापसी के सवाल पर सुष्मिता सेन ने कहा, ‘‘मुझे सही पटकथा का इंतजार करना होगा.” ‘‘सिर्फ तुम” (1999), ‘‘बीवी नंबर 1” (1999) और ”मैं हूं ना” (2004) जैसी फिल्मों में अभिनय के जौहर दिखाने वाली सुष्मिता ने कहा ‘‘मैं एक फिल्म साइन करने ही वाली थी लेकिन फिर यह नहीं हो पाया क्योंकि मुझे लगा कि यह मेरे अनुकूल नहीं है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










