12.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

साउथ अफ्रीका में पिता सैफ और मां करीना के साथ जन्मदिन मना रहे हैं तैमूर

तैमूर साउथ अफ्रीका में अपना जन्मदिन मना रहे हैं. तैमूर सिर्फ दो साल के हुए हैं लेकिन तैमूर अली खान मीडिया ब्वॉय हैं. उनकी एक तस्वीर के लिए फोटोग्राफर परेशान रहते हैं. करीना और सैफ दोनों ही तैमूर की छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखते हैं. तैमूर फोटोग्राफर को देखकर वेब करते हैं. तैमूर कहीं भी […]

तैमूर साउथ अफ्रीका में अपना जन्मदिन मना रहे हैं. तैमूर सिर्फ दो साल के हुए हैं लेकिन तैमूर अली खान मीडिया ब्वॉय हैं. उनकी एक तस्वीर के लिए फोटोग्राफर परेशान रहते हैं. करीना और सैफ दोनों ही तैमूर की छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखते हैं. तैमूर फोटोग्राफर को देखकर वेब करते हैं. तैमूर कहीं भी जायें फोटोग्राफ उनका पीछा नहीं छोड़ते. तैमूर की तस्वीर की खूब डिमांड है .

उनकी तस्वीर कई स्टार से महंगी बिकती है. हाल में ही सर्च इंजन याहू ने खबरों में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनैलिटी की लिस्ट निकाली इस सूची में तैमूर का नाम शामिल है. पिछले दिनों करीना एक रेडियो शो में पहुंची थीं. यहां उन्होंने तैमूर का ख्याल रखने को लेकर कई बातें बतायी.

करीना के साथ इस शो में सनी लियोनी भी पहुंची थीं. सनी लियोनी ने करीना से बातचीत के दौरान अपने पति डेनियल को काफी सपोर्टिव बताया था. करीना ने भी सैफ की तारीफ करते हुए कहा था कि वह जब वह काम पर होती है तो सैफ ही तैमूर का ध्यान रखते हैं और अपनी कई मीटिंग घर पर ही रखते हैं ताकि तैमूर को ज्यादा वक्त दे सकें.
सनी ने अपनी पति डेनियल की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह काफी सपोर्टिव हैं . उनकी गैरमौजूदगी में डेनियल बच्चों का ध्यान रखते हैं बल्कि बच्चों के डायपर तक भी बदलते हैं. सनी की इस बात पर करीना प्रभावित हुईं थी और सैफ को डेनियल से मिलाने की बात भी की थी.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel