ePaper

''जीरो'' के प्रमोशन के लिए दुबई पहुंचे किंग खान

Updated at : 08 Dec 2018 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
''जीरो'' के प्रमोशन के लिए दुबई पहुंचे किंग खान

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान के चाहने वाले दुनियाभर में हैं. रोमांस के बादशाह शाहरुख खान की दीवाने और चाहने वाले उन्हें किस कदर प्यार करते हैं इसकी बानगी हाल ही में दुबई में देखने को मिली. हाल ही में शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म जीरो के प्रमोशन के लिए […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान के चाहने वाले दुनियाभर में हैं. रोमांस के बादशाह शाहरुख खान की दीवाने और चाहने वाले उन्हें किस कदर प्यार करते हैं इसकी बानगी हाल ही में दुबई में देखने को मिली. हाल ही में शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म जीरो के प्रमोशन के लिए यहां पहुंचे थे और फैंस का प्यार पाकर गदगद हो गये. दुबई के लाखों फैंस शाहरुख को देखकर रोमांचित हो उठे तो शाहरुख खान ने भी अपने चिर परिचित अंदाज में उनका अभिवादन किया.

21 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘जीरो’ के लिए अभिनेता शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा दिन रात काम कर रहे हैं. हाल ही में इसका डबिंग का काम पूरा हुआ है. ये फिल्म कई मायनों में बेहद खास है.

इस फिल्म में शाहरुख खान एक बौने का किरदार निभा रहे हैं. यह किरदार भी बेहद खास है. वहीं कहा जा रहा है कि जीरो किंग खान की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी. इस फिल्म में दिल्ली और मेरठ का रंग एक साथ नजर आयेगा. फिल्म का बजट 200 करोड़ बताया जा रहा है.

फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज होते ही छा गये हैं. बता दें कि फिल्म में शाहरुख की उम्र 40 साल होगी जिसने अभी तक शादी नहीं की है और शादी करने के लिए वो कई मैट्रिमोनियल वेबसाइट और मैरिज ब्यूरो की मदद ले रहा है. ऐसे में शाहरुख खान की नजर पड़ती है अनुष्का शर्मा पर जिसकी तस्वीर देखते ही शाहरुख को उससे प्यार हो जाता है. दोनों मिलते हैं और साथ साथ उत्तर भारत की सैर करते हैं, पर अनुष्का को फिल्म में पार्किंसन नाम की बीमारी है, जिस वजह से बहुत ज्यादा शेक करती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola