कैटरीना कैफ से किस लेकर सलमान संग जमकर झूमे शाहरुख खान, VIDEO

शाहरुख खान इनदिनों अपनी फिल्म ‘जीरो’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म में उन्होंने बौने किरदार बऊआ सिंह का किरदार निभाया है. फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में हैं. ईद के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसमें सलमान खान की भी झलक दिखी थी. […]
शाहरुख खान इनदिनों अपनी फिल्म ‘जीरो’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म में उन्होंने बौने किरदार बऊआ सिंह का किरदार निभाया है. फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में हैं. ईद के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसमें सलमान खान की भी झलक दिखी थी. हालांकि ट्रेलर में सलमान कहीं भी नहीं दिखे जिससे फैंस थोड़ा निराश हुए. अब फैंस को सरप्राइज देते हुए सलमान-शाहरुख को स्पेशल सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है जो एक सरप्राइज एलीमेंट है.
‘इश्कबाजी’ नामक इस गाने में सलमान और शाहरुख जबरदस्त ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. शाहरुख ने इस गाने को साझा करते हुए लिखा है,’ अकेले चले थे इश्क के सफर में, करने महबूब को राजी, दोस्त ऐसा मिला राह में, कर आए इश्कबाजी.’
इस फिल्म में सलमान कैमियो रोल में नजर आयेंगे. सलमान और शाहरुख का डांस देखकर आपके पांव भी थिरकने लगेंगे. इस गाने को सुखविंदर सिंह और दिव्या कुमार ने गाया है. इसका म्यूजिक अजय-अतुल ने दिया है. वहीं लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं. इस गाने को शाहरुख और सलमान के फैंस बार बार देखने वाले है.
फिल्म का निर्देशन आनंद एल रॉय ने किया है. आनंद एल रॉय ने तनु वेड्स मनु, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और रांझणा जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं. फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




