मुंबई के फिल्म सिटी में ''जीरो'' के सेट पर लगी आग, शाहरुख खान भी थे मौजूद

मुंबई : मुंबई के फिल्म सिटी में गुरुवार को शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘‘जीरो’ के सेट पर आग लग गई. पुलिस ने बताया कि शाम के समय जब आग लगी तो अभिनेता सेट पर मौजूद थे लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा और बाद में वह सेट से निकल गये. पुलिस उपायुक्त विनय राठौड़ ने […]
मुंबई : मुंबई के फिल्म सिटी में गुरुवार को शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘‘जीरो’ के सेट पर आग लग गई. पुलिस ने बताया कि शाम के समय जब आग लगी तो अभिनेता सेट पर मौजूद थे लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा और बाद में वह सेट से निकल गये. पुलिस उपायुक्त विनय राठौड़ ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अभी यह पता नहीं चला है कि किस वजह से आग लगी. बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि दमकल की 4 गाड़ियां को आग बुझाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी.
राठौड़ ने बताया कि, आग बिजली के तारों, बिजली से चलने वाले उपकरणों, लाइटों, शूटिंग सामान, रस्सियों और पर्दों तक ही सीमित रही. उन्होंने बताया कि स्टूडियो से धुआं निकलते हुए देखा गया. चार इंजनों को घटनास्थल पर भेजा गया.
‘जीरो’ 21 दिसंबर को रिलीज होनी है. फिल्म में शाहरुख खान एक बौने व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो नासा की एक वैज्ञानिक के प्यार में पड़ जाता है. फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




