टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना लेंगी तलाक, 5 साल बाद टूटी दूसरी शादी

टीवी अभिनेत्री चाहत खन्ना अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. पिछले दिनों चाहत ने चाहत ने सिंगल मदर के नाम से पोस्ट लिखकर सबको चौंका दिया था. इसके बाद से ही ऐसे कयास लगाये जाने लगे कि चाहत की शादीशुदा जिंदगी ठीकठाक नहीं चल रही है. हालांकि इसपर संस्पेंस बरकरार था […]
टीवी अभिनेत्री चाहत खन्ना अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. पिछले दिनों चाहत ने चाहत ने सिंगल मदर के नाम से पोस्ट लिखकर सबको चौंका दिया था. इसके बाद से ही ऐसे कयास लगाये जाने लगे कि चाहत की शादीशुदा जिंदगी ठीकठाक नहीं चल रही है. हालांकि इसपर संस्पेंस बरकरार था लेकिन इस पूरी कहानी से संस्पेंस खत्म करते हुए चाहत ने एक इंटरव्यू में अपनी दूसरी शादी खत्म करने की बात कंफर्म की है.
चाहत ने पिंकविला का बताया,’ ये मेरी निजी जिंदगी है और मैं अपने परिवारवालों को छोड़कर किसी को सफाई देना नहीं चाहती. हां, ये सच है. हमें अलग हुए कुछ हफ्ते हुए है. मैं जल्द ही तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने वाली हूं.’
चाहत ने आगे बताया, मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती थी क्या गलत हुआ है. यह फैसला लेने का कारण बेहद निजी है और मैं आप सभी से भी उम्मीद करती हूं कि वह हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखेंगे.’ बता दें कि टीवी सीरीयल ‘बडो अच्छे लगते हैं’ से लोकप्रिय हुई चाहत खन्ना ने 5 साल पहले फरहान मिर्जा से दूसरी शादी की थी.
शादी के बाद चाहत अक्सर पति के साथ रोमांटिक तसवीरें शेयर करती रही हैं. लेकिन हाल ही में चाहत ने बेटियों के साथ एक तसवीर शेयर करते हुए लिखा था, मेरी जिंदगी का एक ही मकसद है कि मैं तुम्हारी जिंदगी को परियों जैसी बना दूं.’ इस पोस्ट के साथ उन्होंने singlemom हैशटैग दिया था. उनकी बेटियों के नाम जौहर और अमायरा है.
गौरतलब है कि चाहत खन्ना की पहली शादी भरत नरसिंहानी से हुई थी. पहली शादी से उन्हें घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा था. कुछ ही महीनों में यह शादी टूट गई थी. इसके बाद लंबे समय तक फरहान मिर्जा को डेट करने के बाद दोनों ने 2013 में शादी कर ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




