ePaper

प्रियंका चोपड़ा बनीं ‘हॉटेस्ट वुमेन ऑफ द प्लेनेट’

Updated at : 29 Jun 2018 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा बनीं ‘हॉटेस्ट वुमेन ऑफ द प्लेनेट’

मुंबई : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने ब्यॉयफ्रेंड निक को लेकर चर्चे में हैं. इस समय प्रियंका निक को इंडिया अपने परिवार से मिलाने लायी हैं और दोनों इंडिया में खूब मस्ती कर रहे हैं. पिछले दिनों ही ये दोनों परिवार को साथ गोवा भी घूमने गये थे. बॉलीवुड के साथ […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने ब्यॉयफ्रेंड निक को लेकर चर्चे में हैं. इस समय प्रियंका निक को इंडिया अपने परिवार से मिलाने लायी हैं और दोनों इंडिया में खूब मस्ती कर रहे हैं. पिछले दिनों ही ये दोनों परिवार को साथ गोवा भी घूमने गये थे. बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का दबदबा कायम करने वाली प्रियंका अब धरती की सबसे हॉट महिला बन गयीं हैं.

जी, हां ये सच है कि बॉलीवुड की इस देसी गर्ल को दुनिया की सबसे हॉट महिला का खिताब मिला है और यह खिताब एक सुप्रसिद्ध मैगजीन ने दिया है. खबरों के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा को मैक्सिम मैग्जीन इंडिया ने दुनिया की सबसे हॉट महिला बताया है. मैग्जीन ने प्रियंका चोपड़ा को अपने कवर पेज पर जगह दी है. इसके साथ ही प्रियंका ने पांचवी बार इस मैग्जीन के कवर पेज पर आने का रिकॉर्ड बना लिया है.

मैग्जीन ने अपने कवर पेज पर प्रियंका को जगह देते हुए लिखाए ‘Priyanka chopra the hottest woman on the planet’. मैग्जीन ने उनके बारे में लिखा कि वह टैलेंट से भरपूर है, उनके पास दिमाग है और सुंदरता भी. उनके करोड़ों फॉलोवर्स हैं, जो उन्हें सपोर्ट करते हैं. मैग्जीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मैग्जीन का कवर पेज पोस्ट करते हुए लिखा, ‘प्रियंका चोपड़ा 2018 में दुनिया की 100 हॉटेस्ट महिलाओं की सूची में वापस आ गई हैं. इसके साथ ही उन्होंने पांच बार मैग्जीन के कवर पेज पर आने का रिकॉर्ड भी बनाया है.

‘वेलकम बैक पीसी’ बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सलमान खान के साथ ‘भारत’ मे नजर आएंगी. फिलहाल हॉलीवुड की क्वांटिको सीरीज पूरी करने के बाद देश लौट आई हैं और इस समय अपने ब्यॉयफ्रेंड निक जोनास और परिवार के साथ समय बिता रही हैं. ऐसी भी खबरे आ रही हैं कि जल्द ही प्रियंका और निक सगाई कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola