ePaper

फिल्म की विषय-वस्तु से समझौता कभी नहीं : स्वरा भास्कर

Updated at : 28 May 2018 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
फिल्म की विषय-वस्तु से समझौता कभी नहीं : स्वरा भास्कर

मुंबई : अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में भले ही एक ग्लैमरस भूमिका निभा रही हैं, लेकिन इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री का कहना है कि वह फिल्म की विषय-वस्तु से समझौता कभी नहीं करेंगी, चाहे वह कोई भी फिल्म ही क्यों न चुन रही हों. ‘निल बटे सन्नाटा’ और ‘अनारकली ऑफ आरा’ […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में भले ही एक ग्लैमरस भूमिका निभा रही हैं, लेकिन इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री का कहना है कि वह फिल्म की विषय-वस्तु से समझौता कभी नहीं करेंगी, चाहे वह कोई भी फिल्म ही क्यों न चुन रही हों.

‘निल बटे सन्नाटा’ और ‘अनारकली ऑफ आरा’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए आलोचकों की वाहवाही लूट चुकी इस अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अब तक जो फिल्में चुनीं हैं उनके आधार पर वह समझ गई हैं कि उन्हें प्रदर्शन – उन्मुख अर्थपूर्ण किरदारों को चुनने की जरूरत है.

स्वरा ने बताया ‘ मेरे पास ऐसी फिल्मों के प्रस्ताव आ चुके हैं जिन्हें तथाकथित ग्लैमरस कहा गया था लेकिन उनमें मेरे लिए ज्यादा कुछ करने को नहीं था. इसलिए मैंने उन्हें नहीं किया.’

उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं ने उनकी पिछली फिल्मों के कारण उन्हें एक ढर्रे में बांध दिया था, लेकिन निर्माता रिया कपूर ने उन पर विश्वास किया और उन्हें ‘वीरे दी वेडिंग’ में साक्षी की भूमिका की पेशकश की. उनकी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का ट्रेलर लांच हो चुका है , जिसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है.

इस फिल्म में स्वरा के साथ करीना कपूर खान, सोनम कपूर आहूजा और शिखा तल्सानिया भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ एक जून को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola