''न्यूटन'' फिल्म पर CRPF को गलत ढंग से चित्रित करने का आरोप, सब इंस्पेक्टर ने दर्ज करायी शिकायत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2018 8:37 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नेशनल अवार्ड से सम्मानित ‘न्यूटन’ फिल्म को लेकर विवाद पैदा हो गया है. सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने दिल्ली की अदालत में न्यूटन के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. बताया जा रहा है कि सब – इंस्पेक्टर ने सीआरपीएफ के अधिकारी को गलत ढंग से चित्रित करने का आरोप लगाया है. इस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नेशनल अवार्ड से सम्मानित ‘न्यूटन’ फिल्म को लेकर विवाद पैदा हो गया है. सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने दिल्ली की अदालत में न्यूटन के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. बताया जा रहा है कि सब – इंस्पेक्टर ने सीआरपीएफ के अधिकारी को गलत ढंग से चित्रित करने का आरोप लगाया है. इस बीच कोर्ट ने याचिका को स्वीकार कर लिया है.

‘न्यूटन’ फिल्म की कहानी देश के सुदूर इलाकों में चुनाव के दौरान पैदा हुए परिस्थितियों पर आधारित है. वहां वोटिंग कराने का जिम्मा राजकुमार राव को है. घने जंगल के बीच मात्र 76 वोटर्स हैं. सरकारी टीम छतीसगढ़ जाती है. उनके सुरक्षा का जिम्मा CRPF बटालियनकी है. इस बटालियन का हेड आत्मा सिंह (पंकज त्रिपाठी) पर है, जिसका मानना है कि वोटिंग कराने से कुछ होने वाला नहीं, सो न्यूटन के साथ बहस होती रहती है. अब फिल्म में शुरू होता है दिलचस्प संवाद का दृश्य. तय होता है कि सरकारी विद्यालय में एक मतदान केंद्र बनाता है, जो सुरक्षाबलों के कैम्प से करीब आठ किमी दूर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola