मुझे लड़की मिल गई : सलमान खान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2018 1:23 PM
सुपरस्टार सलमान खान ने एक ट्वीट किया जो कुछ ही मिनटों में पर वायरल हो गया. सलमान के इस एक ट्वीट से इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है, हो भी क्यों न सलमान का ट्वीट ही ऐसा है. सलमान ने ट्वीट कर लिखा, मुझे लड़की मिल गई है.’ सलमान के इस ट्वीट पर लोगों की […]
सुपरस्टार सलमान खान ने एक ट्वीट किया जो कुछ ही मिनटों में पर वायरल हो गया. सलमान के इस एक ट्वीट से इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है, हो भी क्यों न सलमान का ट्वीट ही ऐसा है. सलमान ने ट्वीट कर लिखा, मुझे लड़की मिल गई है.’ सलमान के इस ट्वीट पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियांए आ रही है. कई यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. सभी जानना चाहते हैं कि वो लड़की कौन है ? जिसका जिक्र सलमान खान कर रहे हैं. बता दें कि सलमान 52 साल के हैं और अभी तक कुंवारे हैं, ऐसी में उनकी शादी को लेकर हमेशा चर्चा रहती है.
Mujhe ladki mil gayi
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) February 6, 2018
सलमान के इस ट्वीट पर कई लोगों के कई तरह के कमेंट आ रहे हैं. कई यूजर्स इसे सलमान की शादी से जोड़ रहे हैं तो कुछ इसे उनकी नयी फिल्म की हीरोइन से जोड़कर देख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ अब बता भी दो भाई किस गरीब की मूवी प्रमोट कर रहे हो ? या फिर आप की फिल्म की लीडिंग लेडी ?’ एक और यूजर ने लिखा,’ कौन है वो सलमान जी, बोलो बोलो कौन हैं वो, हैप्पी फॉर यू डियर.’
एक और यूजर ने लिखा,’ लड़की मिल गई भाई अब मत छोड़ना शादी कर लो.’ एक ने लिखा,’ मुझे पता है फिल्म के लिए लड़की मिल गई.’ बता दें कि सलमान अक्सर शादी के सवालों को टालते नजर आते हैं ऐसे में उनके इस ट्वीट ने एकबार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
ऐसे भी कयास लगाये जा रहे हैं सलमान अपनी आनेवाली फिल्म ‘भारत’ की लीडिंग लेडी के बारे में बात कर रहे हैं. पिछले काफी दिनों से वे इस फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. अब तो आनेवाले दिनों में पता चल पायेगा कि सलमान किस लड़की के बारे में बता रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










