ePaper

शाहरुख संग रिक्‍शे की सवारी करती दिखीं बॉलीवुड की ये दो सुंदरियां

Updated at : 03 Feb 2018 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख संग रिक्‍शे की सवारी करती दिखीं बॉलीवुड की ये दो सुंदरियां

शाहरुख खान, अनुष्‍का शर्मा और कैटरीना कैफ अपनी आगामी फिल्‍म जीरो को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में किंग खान ने फिल्‍म के सेट से एक तसवीर शेयर की है जिसमें शाहरुख रिक्‍शा चलाते नजर आ रहे हैं और दोनों एक्‍ट्रेसेस इस राउडका लुत्‍फ उठाती दिख रही हैं. शाहरुख सफेद शर्ट […]

विज्ञापन

शाहरुख खान, अनुष्‍का शर्मा और कैटरीना कैफ अपनी आगामी फिल्‍म जीरो को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में किंग खान ने फिल्‍म के सेट से एक तसवीर शेयर की है जिसमें शाहरुख रिक्‍शा चलाते नजर आ रहे हैं और दोनों एक्‍ट्रेसेस इस राउडका लुत्‍फ उठाती दिख रही हैं. शाहरुख सफेद शर्ट और ब्‍लू डेनिम में हैं और दोनों हसीनाओं ने भी उनसे मैचिंग कपड़े पहन रखे हैं. इस तसवीर को देखकर फिल्‍म ‘जब तक है जान’ की याद आ सकती है क्‍योंकि उसे फिल्‍म में भी इस तिकड़ी ने धमाल मचाया था.

जीरो में शाहरुख एक बौने के किरदार में नजर आनेवाले हैं, जैसा किरदार उन्‍होंने इससे पहले कभी नहीं निभाया है. फिल्‍म का पहला टीजर दर्शकों के बीच काफी उत्‍सुकता पैदा कर चुका है और किंग खान का किरदार भी दर्शकों को भाया है. शाहरुख के फैंस इस फिल्‍म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

आनंद एल रॉय का शाहरुख के साथ यह पहला प्रोजेक्‍ट है. आनंद एल रॉय ‘तनु वेड्स मनु’, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ और ‘रांझणा’ जैसी सुपरहिट फिल्‍में दे चुके हैं. आनंद एल रॉय हटकर फिल्‍में बनाने के लिए जाने जाते हैं और किसी खास शहर से अपनी कहानी को गढ़ते हैं. फिलहाल ‘जीरो’ की कहानी के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है.

बता दें इससे पहले शाहरुख, इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘जब हैरी मेट सेजल’ में नजर आये थे. फिल्‍म में उनके आपोजिट अनुष्‍का शर्मा थीं. लेकिन फिल्‍म दर्शकों और क्रिकेट को कुछ खास पसंद नहीं आई. अब फैंस को शाहरुख की इस फिल्‍म से काफी उम्‍मीदें हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola