इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने सील किया शाहरुख का फार्म हाउस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2018 9:53 AM

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान मुश्किल में पड़ते नजर आ रहे हैं. ऐसा इसलिए क्‍योंकि इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने उनका अलीबाग वाला फार्म हाउस सील कर दिया है. यह कार्रवाई बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम के तहत की गई है. इस मामले में शाहरुख को नोटिस भेजा गया है. शाहरुख को 90 दिन यानी तीन महीने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान मुश्किल में पड़ते नजर आ रहे हैं. ऐसा इसलिए क्‍योंकि इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने उनका अलीबाग वाला फार्म हाउस सील कर दिया है. यह कार्रवाई बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम के तहत की गई है. इस मामले में शाहरुख को नोटिस भेजा गया है. शाहरुख को 90 दिन यानी तीन महीने के अंदर जवाब देना होगा. एक बड़े अधिकारी के अनुसार, यह नोटिस इस एक्ट के सेक्शन 24 के तहत भेजा गया.

शाहरुख पर आरोप है कि उन्‍होंने खेती वाली जमीन पर फार्म हाउस बनाया है, जो महाराष्‍ट्र सरकार के खिलाफ है. 20 हजार वर्ग मीटर पर फैले शाहरुख के इस फार्म हाउस की कीमत 14.67 करोड़ बताई जा रही है. खबरों के अनुसार शाहरुख ने यह जमीन खेती करने के लिए खरीदी थी.

जांच में सामने आया कि यह लेनदेन पीबीटी अधिनियम की धारा 2 (9) के हिसाब से बेनामी लेनदेन के तहत आता है. इसमें शाहरुख के मदद के लिए देजा वू फार्म्‍स ने बेनामी खरीददार का काम किया था. अब इस मामले में किंग खान मुश्किल में पड़ते नजर आ रहे हैं.

शाहरुख का यह फार्म हाउस अक्‍सर सुर्खियों में रहता है. वे अक्‍सर पार्टीज के लिए वहां जाते हैं. वे अपने बर्थडे पर भी अलीबाग जरूर जाते हैं. पिछले साल किंग खान ने यहां अपने बर्थ डे में पूरे बॉलिवुड को बुलाया था. शाहरुख की कंपनी रेड चिली एंटरटेनमेंट और आईपीएल फ्रैंचाइज केकेआर सीईओ को यह नोटिस 24 जनवरी को ही भेज दिया गया था, लेकिन उनकी तरफ से फिलहाल किसी भी तरह का जवाब नहीं दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola