सिल्वर मेटालिक साड़ी में शिल्पा शेट्टी ने ढाया कहर, जानें इसकी कीमत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2018 9:42 AM
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिट काया और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. इसके साथ-साथ वे अपने फैशन को लेकर भी मशहूर हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी एक तसवीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वे मेटालिक साड़ी में नजर आ रही हैं. इस साड़ी की खास बात यह है कि इसे सार्दियों […]
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिट काया और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. इसके साथ-साथ वे अपने फैशन को लेकर भी मशहूर हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी एक तसवीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वे मेटालिक साड़ी में नजर आ रही हैं. इस साड़ी की खास बात यह है कि इसे सार्दियों के सीजन में ठंड से बचने का बेहतर उपाय माना जा रहा है.
यानी इस साड़ी से फैशन और ठंड से बचाव दोनों काम एकसाथ हो सकता है. शिल्पा ने अपने इस लुक में ट्राउजर साड़ी के साथ बेल्ट या फ्यूजन कॉम्बो किया है. इस साडी़ को किरण उत्तम ने डिजाइन किया है. शिल्पा की इस साड़ी का बेहद पसंद किया जा रहा है.
https://www.instagram.com/p/Bd5NPljhN46/
शिल्पा ने इस तसवीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इसे ठंड का बेहतर उपाय बताया है. इस सिल्वर मेटालिक साड़ी की कीमत 40 हजार रुपये बताई जा रही है. शिल्पा का स्टाइलिस्ट लुक मोहित राय ने तैयार किया है. जबकि एक्सेसरीज़ और और ज्वैलरी का क्रेडिट रेने ओबेरॉय को जाता है. शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तसवीर के साथ इन सभी को क्रेडिट दिया है.
शिल्पा की इस तसवीर को तकरीबन दो लाख से ज्यादा लोगों ने पंसंद किया है. उनके इस लुक की खूब तारीफ भी की जा रही है. शिल्पा फिलहाल फिल्मों से दूर हैं और टीवी डांस रियेलिटी शो में जज की भूमिका नि भा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










