Main Vaapas Aaunga: बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान, बोले- और कौन सी फिल्में रिलीज हो रही

Updated:
विज्ञापन
Imtiaz Ali Statement on Main Vaapas Aaunga Slow Start

इम्तियाज अली, फोटो- इंस्टाग्राम

Main Vaapas Aaunga: 12 जून को फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. अब इम्तियाज अली ने बॉक्स ऑफिस प्रेशर को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि सब कुछ ऑडियंस के रिएक्शन और फिल्म की परफॉर्मेंस पर ही निर्भर करता है.

विज्ञापन

Main Vaapas Aaunga: आजकल किसी फिल्म की चर्चा उसके कंटेंट से ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर होती है. निर्देशक इम्तियाज अली भी इसी टेंशन में है. दरअसल उनकी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं. पार्टिशन की बैकग्राउंड पर आधारित इस रोमांटिक ड्रामा में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना की दमदार स्टार कास्ट है और एआर रहमान और इरशाद कामिल की मशहूर म्यूजिकल जोड़ी है.

बॉक्स ऑफिस प्रेशर को लेकर क्या बोले इम्तियाज अली

इम्तियाज अली ने बॉक्स ऑफिस प्रेशर को लेकर जागरण संग बात की. उनका कहना है कि बॉक्स ऑफिस का प्रेशर ऐसी चीज है, जिससे कोई भी फिल्ममेकर पूरी तरह बच नहीं सकता. फिल्म में बड़े स्टार्स हों, जबरदस्त हाइप हो या फिर सालों का एक्सपीरियंस, रिलीज के बाद क्या होने वाला है ये कोई प्रेडिक्ट नहीं कर सकता. आखिर में सब कुछ ऑडियंस के रिएक्शन और फिल्म की परफॉर्मेंस पर ही निर्भर करता है.

मैं वापस आऊंगा को लेकर क्या बोले इम्तियाज अली

इम्तियाज अली का मानना है कि जैसे एक खिलाड़ी का असली मुकाबला किसी और से नहीं बल्कि खुद से होता है, वैसे ही फिल्मों के साथ भी यही बात लागू होती है. उनके मुताबिक, ”बेशक, यह भी मायने रखता है कि उस समय और कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं, लेकिन सबसे जरूरी बात फिल्म की अपनी क्वालिटी होती है.” फिल्ममेकर ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को रिलीज होने वाली है, और अगर इसमें दम होगा, तो लोग इसे जरूर पसंद करेंगे.”

भारत भाग्य विधाता से होगी मैं वापस आऊंगा की टक्कर

गौरतलब है कि मैं वापसी आऊंगा की टक्कर कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता से होगी. इसके बावजूद इम्तियाज अली ने कहा कि किसी फिल्म की सफलता इस बात से तय नहीं होती कि उसके साथ कितनी फिल्में रिलीज हो रही हैं, बल्कि यह इस बात पर निर्भर करती है कि वह दर्शकों से कितना जुड़ पाती है. फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ विभाजन के दौर में हुए विस्थापन की बैकग्राउंड पर आधारित है. कहानी प्रेम, बिछड़न, यादों और अपनी जड़ों की तलाश जैसे भावनात्मक पहलुओं को सामने लाती है. यह फिल्म दिखाती है कि समय बीत जाने के बाद भी इंसान अपने घर, पहचान और अतीत से इमोशनली जुड़ा रहता है.

यह भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, CM रेखा गुप्ता बोली- शानदार, दिल्ली में हुई टैक्स फ्री

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola