Dhamaal 4 Release Date: अनलिमिटेड कॉमेडी के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन थियेटर्स में दस्तक देगी धमाल 4

धमाल 4 रिलीज डेट फोटो- इंस्टाग्राम
Dhamaal 4 Release Date: अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और संजय मिश्रा स्टारर धमाल 4 की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है. मोस्ट अवेटेड मूवी 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
Dhamaal 4 Release Date: सरप्राइज किसे पसंद नहीं होते और जब सरप्राइज के साथ कॉमेडी, मस्ती और पूरा पागलपन जुड़ जाए तो एंटरटेनमेंट कई गुना बढ़ जाता है. दर्शकों के बीच लंबे समय से चर्चा में बनी हुई फिल्म ‘धमाल 4’ का रिलीज डेट फाइनली रिवील हो गया है. जी हां मोस्ट अवेटेड फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगा.
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी धमाल 4
अजय देवगन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया. जिसमें धमाल 4 का जबरदस्त लोगो दिखाई दे रहा है. इसी के साथ लिखा है, ”कॉमेडी ड्रामा 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.” धमाल फ्रेंचाइजी हमेशा से अपने अनोखे कॉमेडी, अजीबोगरीब परिस्थितियों और यादगार किरदारों के लिए जानी जाती रही है. चौथे पार्ट में स्टार्स खजाने की तलाश में निकले हैं.

धमाल 4 में ये स्टार्स लगाएंगे कॉमेडी का तड़का
फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए एक शानदार स्टारकास्ट को चुना गया है. जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा शामिल है. इनके अलावा ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
धमाल 4 के बारे में
धमाल 4 का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं. वहीं निर्माण की जिम्मेदारी अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने संभाली है. टी-सीरीज, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म दर्शकों के लिए कॉमेडी, एडवेंचर और मनोरंजन का बड़ा पैकेज लेकर आने वाली है.
यह भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, CM रेखा गुप्ता बोली- शानदार, दिल्ली में हुई टैक्स फ्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










