अभिषेक की इस बात को लेकर परेशान हैं ऐश्वर्या...

मुंबई : बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन के कैरियर को लेकर खासा परेशान चल रही हैं और अब उसे संवारने में लग गयी हैं. ऐश्वर्या ने अपने पति के फिल्मी कैरियर को भी संवारने का जिम्मा अपने कंधों पर उठा लिया है. अभिषेक अंतिम बार वर्ष 2016 में […]
मुंबई : बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन के कैरियर को लेकर खासा परेशान चल रही हैं और अब उसे संवारने में लग गयी हैं.
ऐश्वर्या ने अपने पति के फिल्मी कैरियर को भी संवारने का जिम्मा अपने कंधों पर उठा लिया है. अभिषेक अंतिम बार वर्ष 2016 में प्रदर्शित फिल्म हाउसफुल-3 में नजर आये थे. जिसे बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. लेकिन उसके बाद वो लंबे समय तक फिल्मों में नजर नहीं आये.
अभिषेक के फिल्मी कैरियर को लेकर ऐश्वर्या काफी परेशान हैं. इन दिनों अभिषेक के पास जो भी ऑफर आ रहा है, उसे पहले ऐश्वर्या देखती हैं. वह फिल्म की स्क्रिप्ट से लेकर हर चीज को फाइनल करने लगी हैं. ऐश्वर्या ने अभिषेक को लेकर बॉलीवुड के बड़े-बड़े फिल्ममेकर्स से भी बात करनी शुरू कर दी है.
इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान की एक्स-मैनेजर रेशमा शेट्टी से अभिषेक के लिए हाथ मिलाया है. कई फिल्म मेकर्स ऐश्वर्या और अभिषेक को एक साथ अपनी फिल्म में लेने की बात भी कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




