ePaper

OMG! इतनी महंगी ड्रेस पहनकर ''बिग बॉस'' फिनाले में शामिल होगीं अर्शी खान

Updated at : 13 Jan 2018 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
OMG! इतनी महंगी ड्रेस पहनकर ''बिग बॉस'' फिनाले में शामिल होगीं अर्शी खान

बिग बॉस का फिनाले 14 जनवरी को है. शो के आखिरी हफ्ते में जहां घर के अंदर मौजूद कंटेस्‍टेंट बिग बॉस में अपने पूरे सफर को लेकर इमोशनल हो गये हैं, वहीं शो छोड़ चुके कंटेस्‍टेंट फिनाले को लेकर काफी एक्‍साइटिड हैं. इन्‍होंने फिनाले की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी बीच खबरें हैं कि […]

विज्ञापन

बिग बॉस का फिनाले 14 जनवरी को है. शो के आखिरी हफ्ते में जहां घर के अंदर मौजूद कंटेस्‍टेंट बिग बॉस में अपने पूरे सफर को लेकर इमोशनल हो गये हैं, वहीं शो छोड़ चुके कंटेस्‍टेंट फिनाले को लेकर काफी एक्‍साइटिड हैं. इन्‍होंने फिनाले की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी बीच खबरें हैं कि अर्शी खान ने फिनाले के लिए ड्रेस सेलेक्‍ट कर ली है. अर्शी इस दिन के लिए खास ड्रेस डिजाइन करवा रही हैं. अर्शी खान की इस ड्रेस की कीमत जानकार आप हैरान हो जायेंगे.

फिनाले में दूसरों से अलग दिखने के लिए अर्शी खान तैयारियों में जुट गई हैं. अर्शी खान की ड्रेस की कीमत 6.25 लाख रुपये बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्शी की इस ड्रेस को फैशन डिजायनर रियाज गंगजी ने डिजायन किया है. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अर्शी रियाज गंगजी की बुटीक में दिखी थीं जिसकी तसवीरें वायरल हुई थीं.

बता दें कि फैशन डिजायनर रियाज ने खुद अर्शी खान की ड्रेस का खुलासा किया है. यह वाइन कलर का गाउन होगा जिसे फ्यूजन आउटफिट बताया जा रहा है. अर्शी ने ड्रेस के साथ-साथ अपनी हेयरस्टाइल में भी बदलाव करवाये हैं. हाल ही में उनकी कुछ तसवीरें सामने आई थीं जिसमें वे बालों में ट्रीटमेंट करवाती नजर आई थी. उन्होंने फिनाले के लिए अपने बालों का नया स्टाइल यानी ब्लॉन्ड भी करवाया है.

अर्शी खान शो से बाहर होने के बाद दोबारा एक खास टास्‍क के लिए घर में पहुंची थीं. बिग बॉस खत्‍म होने में सिर्फ एक दिन बाकी है. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि सलमान खान बिग बॉस की ट्राफी किसके हाथों में थमाते हैं. चारों फाइनालिस्‍ट शिल्‍पा शिंदे, हीना खान, विकास गुप्‍ता और पुनीश शर्मा में से जिसे जनता के सबसे ज्‍यादा वोट मिलेंगे, वहीं बिग बॉस के सीजन 11 का विजेता होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola