बोलीं कंगना रनौत- अपने मेहमानों को जहर पिलाते हैं करण जौहर!

Updated at : 12 Jan 2018 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
बोलीं कंगना रनौत- अपने मेहमानों को जहर पिलाते हैं करण जौहर!

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सारे गिले-शिकवे भूलाकर करण जौहर के साथ नजर आईं. कंगना को टीवी शो ‘इंडियाज नेक्‍स्‍ट सुपरस्‍टार्स’ में जज के तौर पर बुलाया गया था. इस दौरान जब कंगना से पूछा गया कि करण अपने शो में मेहमानों को क्‍या पिलाते हैं? कंगना ने मजाक करते हुए कहा,’ करण मेहमानों को जहर […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सारे गिले-शिकवे भूलाकर करण जौहर के साथ नजर आईं. कंगना को टीवी शो ‘इंडियाज नेक्‍स्‍ट सुपरस्‍टार्स’ में जज के तौर पर बुलाया गया था. इस दौरान जब कंगना से पूछा गया कि करण अपने शो में मेहमानों को क्‍या पिलाते हैं? कंगना ने मजाक करते हुए कहा,’ करण मेहमानों को जहर पिलाते हैं…मुझसे पूछो.’ करण और कंगना शो में मस्‍ती करते भी नजर आये.

कंगना ने शो में आने को लेकर कहा,’ करण मेरा स्‍वागत कर रहे हैं और मैं बहुत खुश हूं. लेकिन मैं जानती हूं कि मेरे अंदर काबिलियत है कि मैं ऐसे स्‍टेज पर जाऊं. किसी ने मेरे दरवाजे नहीं खोले, लेकिन मैंने खुद अपनी मेहनत और काबिलियत से अपने खुद के लिए दरवाजे खोले हैं.’

बीते दिनों जब करण जौहर से पूछा गया था कि क्या कंगना रनौत को इस शो में आमंत्रित करेंगे, जिस पर करन ने कहा था, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि जब भी स्टार प्लस उन्हें आमंत्रित करेगा हम उनका खुशी से स्वागत करेंगे. हमारा दिल बडा है, हमारा घर सबके लिए खुला है. हम खुशी, प्यार और सम्मान के साथ उनका इस शो पर स्वागत करेंगे.’ इस शो में करण के सामने कंगना सहज रूप में नजर आईं.

करण और कंगना के विवाद से तो पूरी इंडस्‍ट्री और दर्शक वाकिफ हैं. भाई-भतीजावाद के मुद्दे को लेकर दोनों के बीच लंबी बहस चली. दरअसल कंगना ने चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में करण पर बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में भाई-भतीजावाद फैलाने का आरोप लगाया था. उन्‍होंने कहा था कि, अगर वे कभी अपनी आत्मकथा लिखेंगी तो उसमें एक चैप्टर फिल्म इंडस्ट्री के भाई-भतीजेवाद पर होगा.

इसके बाद करण ने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि अगर कंगना को फिल्‍म के इस माहौल से इतनी ही परेशानी है तो वह इंडस्‍ट्री छोड़ क्‍यों नहीं देतीं.’ करण के इस बयान के बाद कंगना की इसपर टिप्‍पणी आई कि बॉलीवुड करण के पिता द्वारा उन्‍हें दिया गया कोई स्‍टूडियो नहीं है जिसे वह अपने हिसाब से चला सकें.’ लगता है करण और कंगना ने पुरानी बातों को भूला कर आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है!

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola