‘मैं हूं ना’ में सैफ अली खान की होने वाली थी एंट्री, फिर इस शख्स के एक फैसले से बिगड़ गई बात

सैफ अली खान और शाहरुख खान, फोटो- इंस्टाग्राम
सैफ अली खान ने हाल ही में शाहरुख खान और फराह खान से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया, जिसने फैंस को चौंका दिया. बातचीत के दौरान उन्होंने शाहरुख खान की खुलकर तारीफ की.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कर्तव्य’ को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच सैफ ने शाहरुख खान के साथ अपने पुराने रिश्ते और एक दिलचस्प किस्से का खुलासा किया है. सैफ ने बताया कि उन्हें कभी सुपरहिट फिल्म ‘मैं हूं ना’ के लिए ऑफर मिला था, लेकिन बाद में निर्देशक फराह खान ने उन्हें फिल्म में लेने से मना कर दिया.
सैफ बोले- शाहरुख ने मुझे फिल्म के लिए फोन किया था
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा, “एक बार शाहरुख ने मुझे एक फिल्म के लिए कॉल किया था, लेकिन वो फिल्म बन नहीं पाई. फिर उन्होंने मुझे ‘मैं हूं ना’ के लिए फोन किया और कहा कि इसमें बहुत अच्छा रोल है. बाद में फराह खान का फोन आया और उन्होंने कहा, ‘नहीं, नहीं, नहीं.’” हालांकि सैफ ने यह साफ नहीं किया कि उन्हें कौन-सा किरदार ऑफर हुआ था. सैफ ने आगे कहा, “ रेड चिलीज बहुत शानदार प्रोडक्शन हाउस है. वे हमेशा दिलचस्प और बेहतरीन आइडियाज पर काम करते हैं. ऐसा ऑफर मिलना मेरे लिए काफी कूल था.”
शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी की तारीफ
इससे पहले स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में भी सैफ ने शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज की जमकर तारीफ की थी. सैफ ने कहा, “एक प्रोड्यूसर के तौर पर शाहरुख ने फिल्म पर अपनी मौजूदगी थोपने की कोशिश नहीं की. इस फिल्म को लगभग पूरी तरह पुलकित ने संभाला और रेड चिलीज ने उन्हें पूरी आजादी दी, जो काफी बड़ी बात है. शाहरुख को सिनेमा से बेहद प्यार है और यह उनकी फिल्मों में साफ दिखाई देता है.”
‘कर्तव्य’ में नजर आएंगे सैफ अली खान
फिल्म ‘कर्तव्य’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी सैफ ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए कहा था, “शाहरुख खान ऐसे इंसान हैं जिन्हें मैं कई मायनों में देखता और सीखता हूं. उन्होंने मुझसे कहा था कि एक शानदार स्क्रिप्ट है जिसे वह मुझे सुनाना चाहते हैं. इसके बाद हमने स्क्रिप्ट सुनी और डायरेक्टर से मुलाकात की. फिल्म पूरी होने के बाद उन्होंने कहा कि फिल्म बहुत अच्छी बनी है और वह इससे बेहद खुश हैं.”
किस दिन रिलीज होगी ‘कर्तव्य’?
फिल्म ‘कर्तव्य’ 15 मई को रिलीज होगी। फिल्म में सैफ अली खान के अलावा रसिका दुग्गल, जाकिर हुसैन, संजय मिश्रा और मनीष चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










