जायरा वसीम छेड़छाड मामला: उलटा चोर कोतवाल को डांटे...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2017 1:11 PM
‘दंगल’ अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ विमान में हुए छेड़छाड़ के मामले में अब विस्तारा एयरलाइन्स का बयान सामने आया है. एयरलाइन्स ने अपनी रिपोर्ट में यह कहा है कि ऐस कुछ नहीं हुआ था और आरोपी विकास सचदेव पूरे सफर में कंबल ओढ़कर सोया हुआ था. एयरलाइन्स के बयान से तो साफ लगता है […]
‘दंगल’ अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ विमान में हुए छेड़छाड़ के मामले में अब विस्तारा एयरलाइन्स का बयान सामने आया है. एयरलाइन्स ने अपनी रिपोर्ट में यह कहा है कि ऐस कुछ नहीं हुआ था और आरोपी विकास सचदेव पूरे सफर में कंबल ओढ़कर सोया हुआ था. एयरलाइन्स के बयान से तो साफ लगता है कि वह इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है. उस विमान से सफर कर रहे एक सहयात्री ने भी अपने बयान में आरोपी को बचाने की कोशिश की है. वहीं आरोपी की पत्नी ने भी सचदेव के पक्ष में ही बयान दिया है. वहीं कइयों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट तक कह दिया. अब सवाल यह उठता है कि क्या ऐसे में कोई महिला खुद के साथ हुई ऐसी घटनाओं के खिलाफ आवाज बुलंद कर पायेगी. यह तो वही कहावत हो गई ‘उलटा चोर कोतवाल को डांटे’.
जायरा वसीम एक सेलीब्रिटी हैं, जब उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है तो क्या एक आम महिला अपनी साथ हुई ऐसी किसी भी घटना के खिलाफ आवाज उठा पायेंगी. जायरा ने हिम्मत जुटाकर अपनी आपबीती वीडियो के जरिये सुनाई, लेकिन एयरलाइन्स इस मामले से पल्ला झाड़ती नजर आ रही है. जानें पूरा मामला…
एयरलाइन्स ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा
एयरलाइन्स की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी बिजनेसमैन विकास सचदेव ने केबिन क्रू से कंबल मांगते हुए डिस्टर्ब न करने की बात कही थी. उन्होंने खाना भी नहीं लिया था और पूरे सफर में कंबल ओढ़कर सोया हुआ था. लैडिंग के दौरान जायरा उनपर चिल्लाने लगी. रिपोर्ट में यह कहा गया है कि क्रू मेंबर्स ने जायरा से बात करने की कोशिश की लेकिन वो वहां से चली गईं. इसके बाद क्रू को जायरा की मां ने इस घटना के बारे में बताया. 17 साल की जायरा वसीम से विस्तारा एयरलाइन्स की फ्लाइट में छेड़छाड़ करने के आरोपी को रविवार शाम मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था.
कमर और गर्दन पर टच करता रहा…
10 दिसंबर को दिल्ली-मुंबई विमान में जायरा के साथ यात्रा कर रहे व्यक्ति ने छेड़छाड़ की थी. उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर रोते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था. जायरा ने साफ-साफ कहा था कि लगभग 5-10 मिनट तक वह पैर से मुझे कमर और गर्दन पर टच करता रहा, लेकिन धीमी रोशनी होने की वजह से मैं वीडियो नहीं बना पाईं. ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिये. ये कोई तरीका नहीं कि आप एक इंसान को ऐसा महसूस करायें. क्या आप ऐसे ही लड़कियों की रक्षा करेंगे? कोई मदद के लिए नहीं आया. ये बेहद ही डरावना अनुभव था.’ मामला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने विकास सचदेव के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और पोस्को के तहत मामला दर्ज किया था.
सहयात्री ने कहा- मैंने नहीं देखा
एयरलाइन्स की रिपोर्ट सौंपने से पहले इसी विमान में सफर कर रहे एक अन्य व्यक्ति ने आरोपी का बचाव करते हुए मुंबई पुलिस को अपना बयान दिया. उन्होंने कहा कि वे उसी क्लास में सफर कर रहे थे, जिसमें जायरा वसीम और विकास सचदेव बैठे थे. उन्होंने बताया कि विकास सचदेव ने उस सीट की आर्मरेस्ट पर पैर रखे हुए थे, जिस पर एक्ट्रेस बैठी हुई थीं. इसके अलावा मुझे नहीं लगा उन्होंने कुछ किया है. उनकी गलती थी कि उन्होंने केवल आर्मरेस्ट पर पैर रखा हुआ था, जो कि गलत था. मैंने नहीं देखा कि उन्होंने कोई बदतमीजी की हो. प्लेन लैंड होने के बाद जब एक्ट्रेस उनपर चिल्लाई तो उन्होंने माफी भी मांगी. मामला वहीं खत्म हो गया. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि बयान देने वाली सहयात्री ने पुलिस को यह भी बताया कि वह आरोपी को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते.
क्या कहती है आरोपी की पत्नी
विकास सचदेव की पत्नी दिव्या सचदेव ने दावा किया कि उसके पति का पैर गलती से जायरा को छू गया था. उसने कहा, ‘मेरे पति पारिवारिक आदमी हैं. वह निर्दोष हैं. वह अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद दिल्ली से लौट रहे थे और ऐसे में मानसिक रुप से बहुत थक चुके थे. दिव्या ने कहा, वह आराम कर रहे थे और गहरी नींद में थे, अचानक गलती से उनका पैर लडकी को छू गया. विकास ने विमान से उतरने से पहले अभिनेत्री से माफी मांग ली और उसने कहा, कोई बात नहीं है.’
बॉलीवुड इंडस्ट्री जायरा के साथ खड़ी है और सितारों ने इस घटना की घोर निंदा की है. बता दें कि जायरा आमिर खान के साथ फिल्म ‘दंगल’ में नजर आई थीं. इसके बाद वे ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में दिखी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










