ePaper

अक्षय कुमार ने पूरी की ''गोल्ड'' की शूटिंग, शेयर किया वीडियो

Updated at : 11 Dec 2017 10:02 AM (IST)
विज्ञापन
अक्षय कुमार ने पूरी की ''गोल्ड'' की शूटिंग, शेयर किया वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने आगामी फिल्म ‘गोल्ड’ की शूटिंग पूरी कर ली है. फिल्‍म में मौनी रॉय भी मुख्‍य भूमिका में हैं. टीवी अभिनेत्री मौनी इसी फिल्‍म से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं. 50 वर्षीय अभिनेता ने सोशल मीडिया में फिल्म के पूरा होने की घोषणा की और धोती-कुर्ता पहनकर […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने आगामी फिल्म ‘गोल्ड’ की शूटिंग पूरी कर ली है. फिल्‍म में मौनी रॉय भी मुख्‍य भूमिका में हैं. टीवी अभिनेत्री मौनी इसी फिल्‍म से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं. 50 वर्षीय अभिनेता ने सोशल मीडिया में फिल्म के पूरा होने की घोषणा की और धोती-कुर्ता पहनकर समुद्र तट पर स्टंट का खुद का वीडियो साझा किया. फिल्‍म का फर्स्‍टलुक पहले ही जारी किया जा चुका है.

अक्षय ने वीडियो के बारे में लिखा, अच्छी शुरुआत का अंत भी अच्छा होता है..सच्ची कहानी. गोल्ड का फिल्मांकन पूरा हो गया. एक अच्छी टीम के साथ फिल्म बनाने की यात्रा बढिया रही. फिल्म गोल्ड में आपसे मुलाकात होगी. इस फिल्म का पहला हिस्सा जुलाई में लंदन में फिल्माया गया था, जबकि इसका दूसरा हिस्सा पटियाला में फिल्माया गया.

फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल इंटरटेनमेंट के बैनर तले किया. यह फिल्म अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म की निर्देशक हैं रीमा कागती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola