ePaper

#MeToo: स्‍वरा भास्‍कर का खुलासा- वो शराब पीकर मेरे कमरे में आया और गले लगाने के लिए...

Updated at : 07 Nov 2017 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
#MeToo: स्‍वरा भास्‍कर का खुलासा- वो शराब पीकर मेरे कमरे में आया और गले लगाने के लिए...

पिछले कुछ समय से हॉलीवुड समेत बॉलीवुड की कई एक्‍ट्रेसेस अपने साथ हुए सेक्‍शुअल हैरासमेंट की घटनाओं को खुलासा कर चुकी है. अब इस कड़ी में एक और नया नाम जुड़ गया है अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर का. स्‍वरा भास्‍कर ने अपने साथ हुई एक ऐसी ही घटना का खुलासा किया है. इसके साथ-साथ स्‍वरा ने […]

विज्ञापन

पिछले कुछ समय से हॉलीवुड समेत बॉलीवुड की कई एक्‍ट्रेसेस अपने साथ हुए सेक्‍शुअल हैरासमेंट की घटनाओं को खुलासा कर चुकी है. अब इस कड़ी में एक और नया नाम जुड़ गया है अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर का. स्‍वरा भास्‍कर ने अपने साथ हुई एक ऐसी ही घटना का खुलासा किया है. इसके साथ-साथ स्‍वरा ने फिल्‍म के सेट पर सुरक्षा की भी बात की है.

मुंबई मिरर को दिये अपने इंटरव्‍यू में उन्‍होंने बताया,’ जिस तरह फिल्‍म का सेट चलता है, वह बहुत रूढि़वादी होता है, जहां पर कुछ लोग आदेश देते हैं और बाकी लोग उसका पालन करते हैं. ऐसी जगह सेक्‍शुअल हैरासमेंट के लिए बेहद अनुकूल होती है क्‍योंकि ऐसी जगहों पर पीडित को आसानी से चुप कराया जा सकता है. उन्‍होंने खुलासा किया कि कैसे उनसे एक फिल्‍म में रोल दिये जाने के बदले सेक्‍शुअल फेवर मांगे गये और मना करने पर कुछ फिल्‍मों से निकाल दिया गया.

स्‍वरा भास्‍कर ने खुद की साथ हुई एक घटना का जिक्र करते हुए कहा,’ हम 56 दिनों के लिए दूर-दराज के इलाके में शूटिंग कर रहे थे और मैं इंडस्‍ट्री में नयी आई थी. इस फिल्‍म के डायरेक्‍टर ने मुझे मैसेज कर डिनर के लिए इनवाइट करके परेशान कर रखा था. वह मुझे रात-रात भर फोन करता था और पूरे दिनभर मेरा पीछा करता रहता था.’

उन्‍होंने आगे बताया,’ मुझे एक सीन पर चर्चा करने के लिए होटल में डायरेक्‍टर के कमरे में जाने के लिए कहा गया, मैं जब वहां पहुंची मैंने उसे शराब पीते हुए देखा. वह पहले ही हफ्ते में मुझसे प्‍यार और सेक्‍स के बारे में बात करने लगा. इसके बाद एक रात वो मेरे कमरे में आया और मुझे गले लगाने के लिए कहने लगा. यह डरावना था.’

स्‍वरा ने आगे बताया,’ मैं बहुत छोटी और अकेली थी. मैं पैकअप के बाद लाइट बंद करके अपना मेकअप हटाती थी, ताकि उसको लगे कि मैं सो गई हूं.’ स्‍वरा ने उस डायरेक्‍टर को साफ-साफ भी कहा कि उनके इस तरह के व्‍यवहार से वह कितना परेशान हो रही है, लेकिन इसके बाद भी वो नहीं माना. स्‍वरा ने आगे बताया कि उन्‍होंने आखिरकार एक्‍सक्‍यूटिव प्रोड्यूसर से कहा कि हर वक्‍त उनके साथ कोई न कोई होना चाहिए.

स्‍वरा ने इंटरव्‍यू में बताया कि इस तरह के शोषण से बचने का एक ही तरीका है कि भले ही रोल आपके हाथ से निकल जाये, लेकिन आप उनकी शर्तों के आगे न झुकें.

बता दें कि इनदिनों स्‍वरा भास्‍कर अपनी आगामी फिल्‍म ‘वीरे दी वेडिंग’ में बिजी हैं. फिल्‍म में उनके अलावा करीना कपूर खान और सोनम कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म 18 मई को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola