ePaper

वीडियो: शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने की रिक्‍वेस्‍ट, प्‍लीज न बतायें कातिल कौन है?

Updated at : 31 Oct 2017 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
वीडियो: शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने की रिक्‍वेस्‍ट, प्‍लीज न बतायें कातिल कौन है?

मुंबई: जब से सोनाक्षी सिन्‍हा और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की आगामी फिल्‍म ‘इत्‍तेफाक’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, इसी फिल्‍म की चर्चा हो रही है. वहीं इस संस्‍पेंस थ्रिलर फिल्‍म को लेकर एक मुहीम चलाई जा रही है कि फिल्‍म देखने वाले इसके संस्‍पेंस से पर्दा न उठायें. शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने ट्विटर पर […]

विज्ञापन

मुंबई: जब से सोनाक्षी सिन्‍हा और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की आगामी फिल्‍म ‘इत्‍तेफाक’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, इसी फिल्‍म की चर्चा हो रही है. वहीं इस संस्‍पेंस थ्रिलर फिल्‍म को लेकर एक मुहीम चलाई जा रही है कि फिल्‍म देखने वाले इसके संस्‍पेंस से पर्दा न उठायें. शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर लोगों से अपील की है कि वे संस्‍पेंस को संस्‍पेंस बनाये रखें और किसी को न बतायें कि कातिल कौन हैं…?

शाहरुख खान ने तो ‘बाहुबली’ फिल्‍म तक की दुहाई दे डाली है. उन्‍होंने कहा,’ अगर ‘बाहुबली’ फिल्‍म के दूसरे पार्ट को देखने जाने से पता चल जाता कि कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा तो फिल्‍म देखने कौन जाता…उसी तरह ‘इत्‍तेफाक’ करे लेकर भी संस्‍पेंस बनाये रखें.’

अक्षय कुमार ने भी एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. उन्‍होंने भी दर्शकों से अपील की है कि फिल्‍म की कद्र करें और किसी को न बतायें के कातिल कौन है. उन्‍होंने कहा कि सोनाक्षी सिन्‍हा कातिल हो सकती है, सिद्धार्थ मल्‍होत्रा भी कातिल हो सकते हैं, अक्षय खन्‍ना भी हो सकते हैं या फिर मैं भी हो सकता हूं.’ अक्षय ने इस वीडियो में अपना नाम लेकर इस संस्‍पेंस को और गहरा कर दिया है.

https://twitter.com/karanjohar/status/925268135183290368?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि ‘इत्‍तेफाक’ यश चोपड़ा की साल 1969 की फिल्‍म ‘इत्‍तेफाक’ की रीमेक है. इस फिल्‍म में राजेश खन्‍ना और नंदा ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. सोनाक्षी की इत्‍तेफाक का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं.फिल्म में एक भी गाना नहीं है और यह 3 नवंबर को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola