सुमोना चक्रवती के पिता पर ऑटो ड्राईवर ने किया पत्थर से हमला, जानें पूरा मामला ?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2017 2:03 PM
कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में नजर आनेवाली सुमोनी चक्रवती के पिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई में उनके पिता पर एक रिक्शावाले ने हमला कर दिया. हमले की वजह से सुमोना के पिता काफी जख्मी हो गये है. उनके सिर पर काफी चोट आई है. मारपीट की […]
कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में नजर आनेवाली सुमोनी चक्रवती के पिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई में उनके पिता पर एक रिक्शावाले ने हमला कर दिया. हमले की वजह से सुमोना के पिता काफी जख्मी हो गये है. उनके सिर पर काफी चोट आई है. मारपीट की यह घटना सड़क पर सरेआम हुई.
सुमोन ने एक इंटरव्यू में बताया,’ मैं और फैमिली अंधेरी स्थित सेवन हिल्स हॉस्पिटल के पास ही रहते हैं. मेरी मां की तबीयत ठीक नहीं थी. मेरे पिता मां को हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे. कोई भी ऑटोरिक्शा वाला जाने को तैयार नहीं था. बहुत कोशिश के बाद एक ऑटोवाला रुका और जाने के लिए तैयार हो गया.’
सुमोना ने आगे बताया,’ लेकिन हमारी जरुरत को देखते हुए ऑटोवाला ज्यादा पैसे मांगने लगा. मेरे पिता ने ज्यादा पैसे मांगने पर सवाल उठाया. पिता की बात से नाराज ऑटोवाले ने पत्थर से पिता के सिर पर दे मारा. इतने में ही वो शांत नहीं हुआ और उसने पंच और धक्का मारा. पत्थर लगने की वजह से पिता के सिर से खून बहने लगा. मेरी मां ने तुरंत एक कार रुकवाई और पिता को हॉस्पिटल लेकर गईं.’
सनी देओल संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बोलीं हेमा मालिनी- एक्सीडेंट के बाद…
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने ऑटोवाले को गिरफ्तार कर लिया है. पवई पुलिस स्टेशन में अमित गुप्ता नामक ऑटो ड्राईवर पर मामला दर्ज कराया गया है. उसके ऊपर धारा 324, 337, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है. हालांकि बताया जा रहा है कि 5,000 रुपये की जमानत पर रिहा कर दिया गया है.
बता दें कि सुमोना कॉमेडी शो में कपिल शर्मा की पत्नी का किरदार निभातीं थीं. कपिल और सुमोना की जोड़ी ‘कहानी कॉमेडी सर्कस की’ शो में विनर रह चुकी है. उन्होंने टीवी सीरीयल ‘बड़े अच्छे लगते है’ के अलावा ‘किक’ और ‘बर्फी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










