जानें, क्या है सोनम कपूर का दीवाली प्लान ?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Oct 2017 4:57 PM
अभिनेत्री सोनम कपूर के लिए अपना परिवार सबसे अहम हैं इसलिए खास मौकों पर वह अपने परिवार के साथ ही वक्त बिताना चाहती हैं. दीवाली के खास मौके पर भी उनका कुछ ऐसा ही प्लान है. दिवाली के मौके पर भी सोनम अपने व्यस्त शेड्यूल से वक्त निकालकर अपने परिवार के लिए मुंबई लौट रही […]
अभिनेत्री सोनम कपूर के लिए अपना परिवार सबसे अहम हैं इसलिए खास मौकों पर वह अपने परिवार के साथ ही वक्त बिताना चाहती हैं. दीवाली के खास मौके पर भी उनका कुछ ऐसा ही प्लान है. दिवाली के मौके पर भी सोनम अपने व्यस्त शेड्यूल से वक्त निकालकर अपने परिवार के लिए मुंबई लौट रही हैं. अपनी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शेड्यूल से वह पांच दिन का ब्रेक लेकर मुंबई लौटेंगी.
हर साल की तरह इस साल भी दिवाली पार्टी की भी मेजबान बनेंगी. उनकी दिवाली पार्टी बी-टाऊन में सबसे लोकप्रिय पार्टी होती हैं. बता दें कि ‘वीरे दी वेडिंग’ में सोनम कपूर के अलावा करीना कपूर और स्वरा भास्कर मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का स्टोरी को बेहद खास बताया जा रहा है. करीना इस फिल्म के लिए पिछले काफी समय से जिम में पसीना बहा रही हैं.
इस फिल्म के अलावा सोनम कपूर, संजय दत्त की बायोपिक फिल्म में नजर आनेवाली हैं. फिल्म में वे टीना मुनीम की भूमिका में दिखेंगी. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर, संजय दत्त की भूमिका में नजर आनेवाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










