ePaper

‘शिद्दत‘ में धमाल मचायेगी आदित्‍य और वरूण की जोड़ी, बनेंगे सगे भाई, आलिया के सा‍थ होगा लव ट्राएंगल

Updated at : 05 Oct 2017 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
‘शिद्दत‘ में धमाल मचायेगी आदित्‍य और वरूण की जोड़ी, बनेंगे सगे भाई, आलिया के सा‍थ होगा लव ट्राएंगल

करण जौहर ने अपनी फिल्म शिद्दत के लिए काफी अच्छी कास्ट को साइन किया है.यह फिल्म अगले साल से शुरू होगी.इसमें वरुण धवन, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में होंगे. इसके अलावा संजय दत्त और श्रीदेवी भी अहम भूमिका निभाएंगीं सूत्रों के अनुसार वरुण और आदित्य फिल्म में भाई का रोल निभाएंगे […]

विज्ञापन
करण जौहर ने अपनी फिल्म शिद्दत के लिए काफी अच्छी कास्ट को साइन किया है.यह फिल्म अगले साल से शुरू होगी.इसमें वरुण धवन, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में होंगे.
इसके अलावा संजय दत्त और श्रीदेवी भी अहम भूमिका निभाएंगीं सूत्रों के अनुसार वरुण और आदित्य फिल्म में भाई का रोल निभाएंगे जबकि संजय और श्रीदेवी उनके पैरेंट्स के तौर पर नजर आयेंगे. पूरी फिल्म में दोनों भाईयों का तनावपूर्ण संबंध होगा.वरुण दिलवाले में शाहरुख खान के छोटे भाई का रोल निभा चुके हैं.
लेकिन पहली बार दोनों स्क्रीन पर एक-दूसरे के भाई बनेंगे.शिद्दत भारत और पाकिस्तान विभाजन के समय पर आधारित है. डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने कास्ट के लिए कपड़ों को डिजायन करना शुरू कर दिया है.40 का दशक एक बार फिर क्रिएट किया जाएगा.इसके लिए शहर में बहुत बड़ा सेट बनाया जा रहा है जहां फिल्म की शूटिंग होगी.
वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर जहां भाई के किरदार में होंगे वहीं आलिया दोनों के बीच विवाद का कराण होंगी.इसलिए फिल्म को लव ट्राएंगल कहा जा सकता है.पहले भी आलिया और वरुण के बीच लव ट्राएंगल वाली कहानी लोग देख चुके हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola