हनीप्रीत के पूर्व पति का दावा, राम रहीम गुफा में ''बिग बॉस'' जैसे शो का आयोजन करता था...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2017 9:16 AM
चंडीगढ: हनीप्रीत इंसा के पूर्व पति ने आज दावा किया कि गुरमीत राम रहीम सिंह अपनी गुप्त गुफा में ‘बिग बॉस’ जैसे शो का आयोजन किया करता था. उसने इस बात को भी झूठा बताकर खारिज किया कि उसकी पूर्व पत्नी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की दत्तक पुत्री बेटी थी. हनीप्रीत का पता लगाने की […]
चंडीगढ: हनीप्रीत इंसा के पूर्व पति ने आज दावा किया कि गुरमीत राम रहीम सिंह अपनी गुप्त गुफा में ‘बिग बॉस’ जैसे शो का आयोजन किया करता था. उसने इस बात को भी झूठा बताकर खारिज किया कि उसकी पूर्व पत्नी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की दत्तक पुत्री बेटी थी. हनीप्रीत का पता लगाने की हरियाणा पुलिस की कोशिशों के बीच विश्वास गुप्ता ने कहा कि उसकी पूर्व पत्नी राम रहीम की गोद ली हुई बेटी नहीं है.
उन्होंने कहा, कानूनी तरह से गोद नहीं लिया गया था…सब झूठ है. गुप्ता ने दावा किया कि राम रहीम ने छह दंपत्ति के साथ ‘बिग बॉस’ जैसा खेल खेला था. उसने दावा किया, राम रहीम के कहने पर हम लोगों ने गुफा में ‘बिग बॉस’ जैसा खेल खेला. छह दंपत्ति ने वहां 28 दिन व्यतीत किये.’
क्या आपने देखी ‘हनीप्रीत’ राखी सावंत संग ‘राम रहीम’ की ये तसवीरें…!
गुप्ता ने इस बात की आशंका जाहिर की कि डेरा प्रमुख के खिलाफ बोलने के लिए उसकी हत्या तक की जा सकती है. उसने डेरा प्रमुख को जेल में होने के बावजूद बहुत ताकतवर व्यक्ति बताया. संवाददाता सम्मेलन के दौरान गुप्ता भावुक हो गए.
गुप्ता ने दावा किया कि वस्तुत: 2009 से हनीप्रीत राम रहीम की पत्नी के रूप में रह रही थी. उसने कहा कि 2009 से पहले डेरा प्रबंधन में शीर्ष पद केवल पुरुषों को दिये जाते हैं लेकिन उसके बाद हनीप्रीत सहित अन्य महिलाओं की बातों को तवज्जो मिलने लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










