ePaper

PICS: रिया सेन के बाद ब्‍वॉयफ्रेंड को किस करती दिखीं इलियाना डिक्रूज, ये 5 स्‍टार्स भी...

Updated at : 19 Sep 2017 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
PICS: रिया सेन के बाद ब्‍वॉयफ्रेंड को किस करती दिखीं इलियाना डिक्रूज, ये 5 स्‍टार्स भी...

बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर ऑस्ट्रेलियन बॉयफ्रेंड एंड्रूय नीबोन को किस करते फोटो शेयर की है. सोशल मीडिया पर यह तसवीर तेजी से वायरल हो रही है. इलियाना अपने लव लाइफ को कभी नहीं छुपातीं और ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ लगातार सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं. इलियाना के ऑस्ट्रेलियन […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर ऑस्ट्रेलियन बॉयफ्रेंड एंड्रूय नीबोन को किस करते फोटो शेयर की है. सोशल मीडिया पर यह तसवीर तेजी से वायरल हो रही है. इलियाना अपने लव लाइफ को कभी नहीं छुपातीं और ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ लगातार सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं. इलियाना के ऑस्ट्रेलियन बॉयफ्रेंड एंड्रूय एक फोटोग्राफर हैं. इलियाना फिल्मों में बिजी होने के बावजूद समय निकाल लेती हैं और बॉयफ्रेंड संग छुट्टियां मनाने जातीं हैं. इलियाना ऐसी पहली अभिनेत्री नहीं है जिनकी किस करती तसवीर सामने आई है.

https://www.instagram.com/p/BY5LrRwADXW/

इससे पहले रिया सेन की भी एक तसवीर सामने आई थी जिसमें वे पति शिवम तिवारी को किस करती दिखीं थी. लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे शिवम तिवारी के साथ रिया ने हाल ही में शादी की है और हाल ही में दोनों हनीमून के लिए प्रॉग में थे. रिया ने इस तस्वीर को एक बढ़िया सा कैप्शन भी दिया है. तस्वीर के साथ रिया ने लिखा है – किसेज फॉर मिस्टर ऐंड अ हार्ट फॉर आर्ट. ये तसवीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.

https://www.instagram.com/p/BK1YS2ADnOn/

अभिनेत्री लीसा हेडन हाल ही में मां बनी हैं. फिलहाल वे मदरहुड इंज्‍वॉय कर रही हैं. उन्‍होंने पिछले साल बॉयफ्रेंड डीनो लालवानी से शादी की थी. दोनों एक साल से डेट कर कर रहे थे. डीनो पाकिस्तान में जन्में ब्रिटिश उद्यमी गुल्लु लालवानी के बेटे हैं. लीसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की घोषणा की थी और दोनों की किस वाली एक तसवीर शेयर की थी.

https://www.instagram.com/p/BS32QMugAes/

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने पिछले साल अप्रैल में शादी की थी. दोनों ने एकदूसरे के साथ खूब समय बिताया जिसकी कई खूबसूरत तसवीरें भी सामने आई.

https://www.instagram.com/p/BHj01IADKtx/

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी मीशा एक साल की हो गई हैं. दोनों बेटी के साथ तसवीरें शेयर करते रहते हैं. पहली सालगिरह के मौके पर शाहिद ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें दोनों किस करते नजर आये थे. दोनों की यह तस्‍वीर खूब वायरल हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola