ePaper

जन्‍मदिन विशेष: 13 साल बड़ी इस अभिनेत्री से सैफ ने की थी शादी, जानें 10 खास बातें...

Updated at : 16 Aug 2017 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
जन्‍मदिन विशेष: 13 साल बड़ी इस अभिनेत्री से सैफ ने की थी शादी, जानें 10 खास बातें...

‘छोटे नवाब’ के नाम से मशहूर अभिनेता-निर्माता सैफ अली खान आज अपना 47वां जन्‍मदिवस मना रहे हैं. वे जानीमानी अभिनेत्री शर्मीला टैगोर और पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के बेटे हैं. सैफ ने खूबसूरत अभिनेत्री करीना कपूर से शादी है. सैफ इनदिनों अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड कर रहे […]

विज्ञापन

‘छोटे नवाब’ के नाम से मशहूर अभिनेता-निर्माता सैफ अली खान आज अपना 47वां जन्‍मदिवस मना रहे हैं. वे जानीमानी अभिनेत्री शर्मीला टैगोर और पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के बेटे हैं. सैफ ने खूबसूरत अभिनेत्री करीना कपूर से शादी है. सैफ इनदिनों अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड कर रहे हैं. हाल ही में वे करीना और तैमूर संग खूबसूरत पल बिताकर स्विटजरलैंड से लौटे हैं. तीनों की कई फोटोज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. उनका फिल्‍म सफर बेहद दिलचस्‍प रहा है और वे कई सम्‍मानों से नवाजे जा चुके हैं. सैफ ने करीना से पहले साल 1991 में 13 साल बड़ी अमृता सिंह के साथ शादी की थी जिसके बाद इस दंपती के दो बच्चे हैं लेकिन 2004 में उन्होंने अमृता से तलाक ले लिया. जानें सैफ के बारे ये 10 दिलचस्‍प बातें…

1. बॉलीवुड में डेब्‍यू करने से पहले ही सैफ वर्ष 1991 में अमृता राव से शादी कर चुके थे. वर्ष 1993 में उन्‍होंने यश चोपड़ा की फिल्‍म ‘परंपरा’ से इंडस्‍ट्री में डेब्‍यू किया था. लेकिन यह फिल्‍म सफल नहीं हुई थी.

2. इसके बाद वर्ष 1993 में फिल्‍म ‘आशिक अवारा’ में काम किया. इस फिल्‍म फ्लॉप रही थी लेकिन सैफ को इस फिल्‍म में बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड मिला था.

3. उन्‍हें खास पहचान मिली वर्ष 1994 की रोमांटिक फिल्‍म ‘ये दिल्‍लगी’ (काजोल और अक्षय भी लीड रोल में) से और एक्‍शन फिल्‍म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ से. दोनों ही फिल्‍मों से उन्‍हें इंडस्‍ट्री में एक अलग पहचान मिली.

4. इसके बाद उन्‍होंने 1995-1998 के बीच में लगभग 9 फिल्‍मों में मुख्‍य भूमिका निभाई जिनमें ‘दिल तेरा दीवाना’, ‘हमेशा’, ‘उड़ान’, और ‘तू चोर मैं सिपाही’ जैसी फिल्‍में शामिल है. लेकिन सभी फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप रही.

5. असफलता के बाद भी सैफ पीछे नहीं हटे और उन्‍होंने वर्ष 1999 में ‘ये है मुंबई मेरी जान’, ‘कच्‍चे धागे’, ‘आरजू’ और ‘हम साथ-साथ है’ जैसी फिल्‍मों में काम किया जो सुपरहिट साबित हुई. उनके करियर ने फिर एक बार उड़ान भरी.

6. इसके बाद उन्‍होंने ‘दिल चाहता है’, ‘कल हो न हो’, ‘सलाम नमस्‍ते’, ‘ओमकारा’, ‘टशन’, परिणिता, ‘हम तुम’ और ‘न तुम जानो न हम’ जैसी हिट‍ फिल्‍मों में काम किया.

7. साल 1991 में सैफ अली खान ने अपने से 13 साल बड़ी अमृता सिंह के साथ शादी की थी जिसके बाद इस दंपत्ती के दो बच्चे हैं लेकिन 2004 में उन्होंने अमृता से तलाक ले लिया. बेटी का नाम सारा अली खान है तो और बेटे का नाम इब्राहिम अली खान है.

8. फिल्‍म ‘टशन’ के दौरान करीना और सैफ एकदूसरे के करीब आये थे. लंबे समय तक एकदूसरे को डेट करने के बाद वर्ष 2012 में करीना ने सैफ को अपना जीवन साथी बना लिया. करीना सैफ से 10 साल छोटी हैं.

9. सैफ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अलावा 6 बार फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा जा चुका है. उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्‍मान भी मिल चुका है.

10. सैफ फिलहाल अपनी आगामी फिल्‍म ‘शेफ’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. हाल ही में उनका फर्स्‍टलुक सामने आया था जिसमें वे डिफ्रेंट अंदाज में नजर आये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola