PHOTO : बेटी मीशा के पहले बर्थडे पर लंदन में छुट्टियां मना रहे शाहिद कपूर और मीरा

बेटी मीशा के पहले बर्थडे पर पापा शाहिद कपूर और मम्मी मीरा राजपूत लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं. पिछले दिनों शाहिद अपने परिवार के साथ लंदन के लिए रवाना हुए थे. शाहिद ने एयरपोर्ट की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा था, पहला फैमिली वेकेशन. अब सोशल मीडिया पर शाहिद […]
बेटी मीशा के पहले बर्थडे पर पापा शाहिद कपूर और मम्मी मीरा राजपूत लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं. पिछले दिनों शाहिद अपने परिवार के साथ लंदन के लिए रवाना हुए थे.
शाहिद ने एयरपोर्ट की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा था, पहला फैमिली वेकेशन.
अब सोशल मीडिया पर शाहिद और मीरा की हॉलीडे की तस्वीर वायरल हो रही है. लेकिन इस तस्वीर में मीशा नजर नहीं आ रही हैं.
https://www.instagram.com/p/BXmlSpkAfPA/
बताते चलें कि मीशा 26 अगस्त को एक साल की हो जायेंगी. जब मीरा से मीशा को मीडिया से मिल रहे अटेंशन के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, यह तो होता ही रहेगा.
मैं मीशा को हमेशा बंद दरवाजे के पीछे नहीं रख सकती. मैं उसे सामान्य बचपन देना चाहती हूं.
बात करें शाहिद की फिल्मों की, तो वह ‘पद्मावती’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिलहाल उन्होंने काम से ब्रेक लिया हुआ है. फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




