ePaper

शाहरुख ने सलमान को लेकर खोला दिलचस्‍प राज ?

Updated at : 19 Jul 2017 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख ने सलमान को लेकर खोला दिलचस्‍प राज ?

मुंबई: सुपरस्‍टार शाहरुख खान इनदिनों फिल्‍ममेकर आनंद एल रॉय की आगामी फिल्‍म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. फिल्‍म दो कारणों से चर्चाओं में हैं, पहला तो यह कि शाहरुख इस फिल्‍म में बौने व्‍यक्ति का किरदार निभा रहे हैं और दूसरा सलमान फिल्‍म में कैमियो रोल निभा रहे हैं. हाल ही में शाहरुख, सलमान […]

विज्ञापन

मुंबई: सुपरस्‍टार शाहरुख खान इनदिनों फिल्‍ममेकर आनंद एल रॉय की आगामी फिल्‍म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. फिल्‍म दो कारणों से चर्चाओं में हैं, पहला तो यह कि शाहरुख इस फिल्‍म में बौने व्‍यक्ति का किरदार निभा रहे हैं और दूसरा सलमान फिल्‍म में कैमियो रोल निभा रहे हैं. हाल ही में शाहरुख, सलमान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में एक मेहमान भूमिका में नजर आए थे और अब सलमान शाहरुख की फिल्म में उसी तरह एक खास भूमिका में निभाते नजर आयेंगे. हाल ही में शाहरुख ने सलमान को लेकर दिलचस्‍प खुलासा किया.

यह पूछे जाने पर कि क्या सलमान को आनंद एल राय की फिल्म में मेहमान भूमिका के लिए राजी करना मुश्किल काम था, शाहरुख ने कहा, ‘ बिल्कुल नहीं.’ शाहरुख ने सलमान के बारे में बात करते हुए कहा, ‘वह (सलमान) बहुत ही उदार हैं. यह (किरदार) फिल्म में लंबे समय पहले से था, पहली बार कहानी सुनायी गयी थी तब से उसमें शामिल है. सलमान को भी कहानी सुनायी गयी, मुझे लगता है कि आनंद एक समय उनके साथ ही फिल्म करना चाहते थे. लेकिन तब दोनों के पास समय नहीं था, काम नहीं हुआ और वीएफएक्स (विजुअल इफेक्ट्स) तैयार नहीं था. ‘
दोनों ने हाल में साथ में शूटिंग की जिसकी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. दोनों कलाकार पूर्व में ‘करण अर्जुन’ में साथ काम कर चुके हैं और ‘कुछ कुछ होता है’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘ओम शांति ओम’ तथा ‘ट्यूबलाइट’ जैसी एक दूसरे की फिल्मों में मेहमान भूमिकाओं में दिखे हैं. फिल्म में शाहरुख के साथ-साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola