टूटा दरवाजा तो पंखे से लटकती हुई मिली ''जग्गा जासूस'' की अभिनेत्री की लाश
गुरुग्राम: पिछले दिनों रिलीज रणबीर कपूर की चर्चित फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की अभिनेत्री बिदिशा बेजबरुआ ने गुरुग्राम में सोमवार को कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. असम की मूल निवासी 30 वर्षीय अभिनेत्री बिदिशा गायिका भी थीं. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि असम की रहने वाली बिदिशा बेजबरुआ जानी-मानी टीवी […]
गुरुग्राम: पिछले दिनों रिलीज रणबीर कपूर की चर्चित फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की अभिनेत्री बिदिशा बेजबरुआ ने गुरुग्राम में सोमवार को कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. असम की मूल निवासी 30 वर्षीय अभिनेत्री बिदिशा गायिका भी थीं. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि असम की रहने वाली बिदिशा बेजबरुआ जानी-मानी टीवी शख्सियत थीं. उन्होंने कई टीवी शो भी होस्ट किया था.
‘जग्गा जासूस’ ने पकड़ी रफ्तार, जानें वीकेंड की कमाई ?
पुलिस ने बताया कि वह हाल ही में मुंबई से गुरुग्राम आयी थीं. पुलिस उपायुक्त (पूर्व) दीपक सहारन ने बताया, ‘ ‘बेजबरुआ अपने किराये के आवास पर पंखे से लटकी हुई पायी गयी. उन्होंने यह आवास हाल ही में किराये पर लिया था.’ ‘ उन्होंने बताया कि अभिनेत्री के पिता ने उनको सूचित किया कि वह फोन नहीं रिसीव कर रही है.
सहारन ने बताया, ‘ ‘उसके पिता को कुछ अनहोनी की आशंका हो गयी थी क्योंकि वह सोमवार शाम से फोन नहीं रिसीव कर रही थी. उन्होंने पुलिस से संपर्क कर उसका स्थानीय पता साझा किया.’ ‘ उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने मुख्यद्वार को अंदर से बंद पाया. पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गयी तो उसे पंखे से लटका हुआ पाया.
‘जग्गा जासूस’ हो गई रिलीज, अब अक्तूबर में ‘ड्रैगन’ की शूटिंग शुरू करेंगे रणबीर कपूर
सहारन ने बताया, ‘ ‘पीडतिा के पिता ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि बेजबरआ ने प्रेम विवाह किया था लेकिन पति से अक्सर उसकी लडाई होती रहती थी.’ ‘ जांच दल उसके मोबाइल फोन, फेसबुक और सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट की बातचीत की जांच कर रही है. सहारन ने कहा, ‘ ‘हम मामले की जांच कर रहे हैं और जरुरत पडने पर हम बयान दर्ज करने के लिए उसके पति को बुलाएंगे.’ ‘ उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
इसी बीच असम के मुख्यमंत्री सर्वानन्द सोनोवाल ने मंगलवार को हरियाणा के अपने समकक्ष मनोहर लाल खट्टर से बात की और मौत की उचित जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










